फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   weather

बिजली गिरने से दो बच्चों और किसान की मौत, चरवाहा अचेत

Mon, 14 Sep 2020 01:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
weather
रोहनिया/लोहता/सेवापुरी। जिले के अलग-अलग स्थान में रविवार को बारिश के दौरान बिजली गिरने से दो बच्चों और एक किसान की मौत हो गई। मोर और तीन भैंस की भी जान चली गई। एक चरवाहा भी अचेत हो गया। सूचना पाकर पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने मौका मुआयना किया।
विज्ञापन

रोहनिया थाना अंतर्गत दफ्फलपुर निवासी दिलीप राजभर उर्फ बाबू (17) पड़ोस के भतीजे लगने वाले चंद्रिका राजभर उर्फ ननकू (11) के साथ कादीपुर ताल में मछली पकड़ने गया था। उनके साथ गांव के दो बच्चे हर्ष और निशांत भी थे। बारिश के दौरान बिजली कड़कने लगी तो हर्ष और निशांत घर चले गए। जबकि दिलीप और चंद्रिका मछली पकड़ते रहे। इसी दौरान बिजली गिरने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मौत की सूचना पाकर कक्षा नौ में पढ़ने वाले दिलीप के पिता निरहू और मां बसंती देवी की हालत बेसुधों जैसी थी। परिजनों ने बताया कि दिलीप तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी एक बहन है। वहीं, कक्षा चार में पढ़ने वाले चंद्रिका के पिता गोवर्धन और मां मोनिका सहित परिजनों का भी रो-रोकर बुरा हाल था। परिजनों ने बताया कि चंद्रिका दो भाई में छोटा था। दो बच्चों की मौत से ग्रामीण भी गमगीन दिखे। रोहनिया विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह ने पीड़ितों के घर जाकर बच्चों की मौत पर दुख जताया और शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना दी। साथ ही आर्थिक सहायता का आश्वासन दिया। उधर, रोहनिया के ही सगहट में बिजली गिरने से चुन्नू यादव की दो भैसों की मौत हो गई।
विज्ञापन

वहीं, लोहता थाना के खेवशीपुर में बिजली गिरने से धान की निराई कर रहे विजय पटेल (51) की मौके पर ही मौत हो गई। लोहता थाने की पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। परिजनों ने बताया कि विजय के तीन पुत्र थे, जिसमें एक की मौत काफी पहले हो गई थी। दो पुत्र शुभम पटेल और धर्मेंद्र कुमार है। विजय की पत्नी उर्मिला देवी और दोनों बेटों का रो-रोकर बुरा हाल था। उधर, जंसा थाना के कुंडरियां गांव में बिजली गिरने से राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत हो गई। मौके पर पहुंचे वन विभाग के कर्मचारियों ने मोर का शव कब्जे में लिया। वहीं, बारिश के दौरान पेडूका गांव में दलशृंगार यादव की भैंस की मौत हो गई और एक भैंस झुलस गई। उधर, बिजली की चमक से सिवान में भेड़ चरा रहे चकपतेर निवासी मुन्नू पाल बेहोश होकर गिर गए। उन्हें परिवार के लोग स्थानीय अस्पताल ले गए, जहां से वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। दलशृंगार यादव ने बताया की जिस भैंस की मौत हुई, उसे एक सप्ताह पहले एक लाख पैंतीस हजार रुपये में खरीदा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथियों ने कहा था घर चल चलो
बिजली गिरने से जान गंवाने वाले दिलीप और चंद्रिका के साथ दो दोस्त भी थे। बारिश शुरू हुई और बादल गरजने लगे तो दोनों ने दिलीप और चंद्रिका से घर चलने के लिए कहा। हालांकि दिलीप और चंद्रिका ने अपने दोस्तों की बात नहीं मानी। परिजन बार-बार यही कह रहे थे कि काश वह अपने दोस्तों की बात मान कर घर चले आते तो कुछ नहीं होता।

जंसा थाने में गिरी बिजली, कंप्यूटर और पंखे जले
बारिश के दौरान बिजली गिरने से जंसा थाने में कंप्यूटर, पंखा, स्विच बोर्ड सहित अन्य विद्युत उपकरण जल गए। संयोग अच्छा था कि कोई पुलिसकर्मी जद में नहीं आया। जंसा थाना प्रभारी सतीश कुमार सिंह ने बताया कि विद्युत उपकरण जल जाने से एफआईआर की कॉपी पीड़ितों को फिलहाल नहीं दे पाएंगे और थाने का ऑनलाइन कामकाज भी प्रभावित हो गया है। उच्च अधिकारियों को सूचना देकर उपकरणों की जल्द ही मरम्मत कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed