पूर्वांचल में गर्मी का सितम: आसमान से बरस रहे अंगारे, माह के अंत तक 40 डिग्री तक पहुंचेगा पारा
अब गर्मी यूं ही बढ़ती जाएगी और पुरवा हवा के कारण भी उमस है। इसके बाद शुल्क पछुआ हवाएं भी परेशान करेंगी। पिछले साल मार्च में इस वर्ष की अपेक्षा कम गर्मी थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी समेत पूर्वांचल के जिलों में मार्च की गर्मी अब लोगों के पसीने छुड़ाने लगी है। दोपहर में आसमान से अंगारे बरसने का अहसास होने लगा है। तापमान में रोजाना हो रही बढ़ोत्तरी ने आने वाले दिनों में मौसम के और गर्म होने के संकेत दिए हैं। रविवार को बनारस का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया।
अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार उत्तर पश्चिमी हवाएं 14 किलोमीटर की रफ्तार से बह रही हैं। सुबह आर्द्रता का स्तर 20 फीसदी और शाम को 34 फीसदी रहा।
होली के दिन 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा था तापमान
होली के दिन ही अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था जबकि पिछले साल होली के दिन अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस था। मौसम विभाग के अनुसार अब गर्मी यूं ही बढ़ती जाएगी और पुरवा हवा के कारण भी उमस है। इसके बाद शुल्क पछुआ हवाएं भी परेशान करेंगी।
पढ़ेंः प्रदूषण से खराब हो रही शहर की आबोहवा, येलो जोन में पहुंचा बनारस, एक्यूआई हुआ 120
पिछले साल मार्च में कम थी गर्मी
पिछले साल मार्च में इस वर्ष की अपेक्षा कम गर्मी थी और अधिकतम तापमान 33 से 34 डिग्री तक ही गया था लेकिन अभी यह 39 तक पहुंच चुका है। मौसम विज्ञानियों ने इस सप्ताह पारा और भी चढ़ने का अंदेशा जताया है। माह के अंत तक अधिकतम पारा 40 डिग्री को पार कर जाएगा।
- बीते छह दिन के तापमान पर एक नजर
14 मार्च
अधिकतम तापमान: 34.8
न्यूनतम तापमान: 16.5
15 मार्च
अधिकतम- 35
न्यूनतम- 21
16 मार्च
अधिकतम तापमान: 36.2
न्यूनतम तापमान: 20.0
17 मार्च
अधिकतम तापमान: 35
न्यूनतम तापमान: 22
18 मार्च
अधिकतम तापमान: 36
न्यूनतम तापमान: 21
19 मार्च
अधिकतम तापमान: 38
न्यूनतम तापमान: 23
बढ़ता तापमान सेहत पर डालेगा असर
चिकित्सकों के अनुसार अधिकतम तापमान लोगों की सेहत पर भी असर डाल रहा है। मंडलयीय अस्पताल में सर्दी व खांसी के मरीजों की संख्या बढ़ी है। न्यूनतम तापमान में अधिकतम 10 डिग्री सेल्सियस का अंतराल सहने की शरीर की सामान्य क्षमता होती है।
इस समय चूंकि यह अंतराल 11 से 13 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जा रहा है। चिकित्सकों की सलाह है कि मौसम शुष्क है पानी खूब पीयें, जिससे शरीर में जल की कमी न होने पाए। दिन में तल्ख धूप से शरीर में चुनचुनाहट होने लगी है।