फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Weather changed in Varanasi, sweat releasing heat in March itself, embers raining from the sky

पूर्वांचल में गर्मी का सितम: आसमान से बरस रहे अंगारे, माह के अंत तक 40 डिग्री तक पहुंचेगा पारा

Mon, 21 Mar 2022 10:47 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 21 Mar 2022 10:47 AM IST
सार

अब गर्मी यूं ही बढ़ती जाएगी और पुरवा हवा के कारण भी उमस है। इसके बाद शुल्क पछुआ हवाएं भी परेशान करेंगी। पिछले साल मार्च में इस वर्ष की अपेक्षा कम गर्मी थी।

विज्ञापन
Weather changed in Varanasi, sweat releasing heat in March itself, embers raining from the sky
मौसम वाराणसी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी समेत पूर्वांचल के जिलों में  मार्च की गर्मी अब लोगों के पसीने छुड़ाने लगी है। दोपहर में आसमान से अंगारे बरसने का अहसास होने लगा है। तापमान में रोजाना हो रही बढ़ोत्तरी ने आने वाले दिनों में मौसम के और गर्म होने के संकेत दिए हैं। रविवार को बनारस का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया।

विज्ञापन


अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।  मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार उत्तर पश्चिमी हवाएं 14 किलोमीटर की रफ्तार से बह रही हैं। सुबह आर्द्रता का स्तर 20 फीसदी और शाम को 34 फीसदी रहा।

विज्ञापन

होली के दिन 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा था तापमान

होली के दिन ही अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था जबकि पिछले साल होली के दिन अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस था। मौसम विभाग के अनुसार अब गर्मी यूं ही बढ़ती जाएगी और पुरवा हवा के कारण भी उमस है। इसके बाद शुल्क पछुआ हवाएं भी परेशान करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः  प्रदूषण से खराब हो रही शहर की आबोहवा, येलो जोन में पहुंचा बनारस, एक्यूआई हुआ 120

पिछले साल मार्च में कम थी गर्मी

Weather changed in Varanasi, sweat releasing heat in March itself, embers raining from the sky
प्रतीकात्मक तस्वीर

पिछले साल मार्च में इस वर्ष की अपेक्षा कम गर्मी थी और अधिकतम तापमान 33 से 34 डिग्री तक ही गया था लेकिन अभी यह 39 तक पहुंच चुका है। मौसम विज्ञानियों ने इस सप्ताह पारा और भी चढ़ने का अंदेशा जताया है। माह के अंत तक अधिकतम पारा 40 डिग्री को पार कर जाएगा। 

  • बीते छह दिन के तापमान पर एक नजर 

14 मार्च
अधिकतम तापमान: 34.8
न्यूनतम तापमान: 16.5
15 मार्च
अधिकतम- 35
न्यूनतम- 21
16 मार्च
अधिकतम तापमान: 36.2
न्यूनतम तापमान:  20.0
17 मार्च
अधिकतम तापमान: 35
न्यूनतम तापमान:  22
18 मार्च
अधिकतम तापमान: 36
न्यूनतम तापमान:  21
19 मार्च
अधिकतम तापमान: 38
न्यूनतम तापमान:  23

बढ़ता तापमान सेहत पर डालेगा असर

चिकित्सकों के अनुसार अधिकतम तापमान लोगों की सेहत पर भी असर डाल रहा है। मंडलयीय अस्पताल में सर्दी व खांसी के मरीजों की संख्या बढ़ी है। न्यूनतम तापमान में अधिकतम 10 डिग्री सेल्सियस का अंतराल सहने की शरीर की सामान्य क्षमता होती है।

इस समय चूंकि यह अंतराल 11 से 13 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जा रहा है। चिकित्सकों की सलाह है कि मौसम शुष्क है पानी खूब पीयें, जिससे शरीर में जल की कमी न होने पाए। दिन में तल्ख धूप से शरीर में चुनचुनाहट होने लगी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed