Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Weather changed in varanasi suddenly Rain people troubled by dust storm got relief from heat

Varanasi Weather: वाराणसी में बारिश, अचानक बदला माैसम, धूल भरी आंधी से लोग परेशान; गर्मी से मिली राहत

Sun, 04 May 2025 01:24 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 04 May 2025 01:24 PM IST
सार

Weather News: तपती धूप के बाद अचानक माैसम में बदलाव से लोगों ने राहत महसूस की है। वाराणसी के कई गांवों में रूक-रूक कर बारिश भी शुरू हो गई।

विज्ञापन
Weather changed in varanasi suddenly Rain people troubled by dust storm got relief from heat
बाबतपुर में बारिश। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Varanasi Weather: वाराणसी में रविवाद की दोपहर बाद अचानक माैसम बदल गया। एकाएक कई इलाकों में बारिश होने लगी। धूल भरी आंधी से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सुबह तक लोग गर्मी और तपती धूप से परेशान हो रहे थे। 
विज्ञापन




अचानक माैसम बदलने से लोगों ने राहत महसूस की है। रविवाद की छुट्टी होने से बीएचयू, सारनाथ समेत कई इलाकों के लोग गंगा घाट और पर्यटन स्थलों पर सैर-सपाटा करने निकल गए।
विज्ञापन


अप्रैल में पांच साल का तापमान
साल अधिकतम न्यूनतम
2025 44.2 17.2
2024 43.1 19.6
2023 42.5  15.5
2022 45.0 19.6
2021 43.6 15.0

तापमान डिग्री सेल्सियस में
Trending Videos

Weather changed in varanasi suddenly Rain people troubled by dust storm got relief from heat
वाराणसी में अचानक बदला माैसम। - फोटो : अमर उजाला

24 घंटे में चार डिग्री सेल्सियस बढ़ा था न्यूनतम तापमान
बीते शनिवार को दिन में तीखी धूप होने के साथ ही गर्मी से लोग परेशान रहे। शाम को भी हवा नहीं चली। इस बदलाव से तापमान भी पिछले 24 घंटे में बढ़ गया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस रहा, शनिवार को 38.1 रिकॉर्ड किया गया।

न्यूनतम तापमान 22.5 से बढ़कर 26.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव का कहना है कि इस महीने में तीखी धूप होने के साथ ही आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ोतरी और गर्मी बढ़ने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed