{"_id":"5ec74a3a8ebc3e903854784b","slug":"weather-changed-continuously-due-to-cyclone-amphan-in-purvanchal","type":"story","status":"publish","title_hn":"चक्रवात अम्फान की वजह से लगातार बदल रहा मौसम, सुबह चली हवा से राहत, फिर धूप ने बढ़ाई बेचैनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चक्रवात अम्फान की वजह से लगातार बदल रहा मौसम, सुबह चली हवा से राहत, फिर धूप ने बढ़ाई बेचैनी
Fri, 22 May 2020 09:38 AM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Fri, 22 May 2020 09:38 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
चक्रवाती तूफान अम्फान जहां पश्चिम बंगाल और ओडिसा के समुद्र तटीय इलाकों में तबाही मचा रहा है, तो वही इसके असर से पूर्वांचल का मौसम भी बदला हुआ है। बृहस्पतिवार को जहां हवा की रफ्तार थम जाने से उमस बढ़ी रही, वहीं शुक्रवार की सुबह कुछ देर ही सही नम हवा के चलने से लोगों ने राहत महसूस की।
विज्ञापन
इसके बाद तेज धूप के साथ ही हवा ठप होने से लोगों की बेचैनी बढ़ गई। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि आने वाले दिनों में तपिश के साथ ही तापमान में भी वृद्धि होगी। फिलहाल आने वाले दो चार दिन में किसी तरह की कोई राहत मिलने के आसार नही दिख रहे हैं।
विज्ञापन