हवा की रफ्तार थमी तो तेज धूप ने ली जगह, उमस के साथ हुई सुबह, बारिश की संभावना
सोमवार की आधी रात बाद हुई बारिश और मंगलवार शाम आंधी और बूंदाबादी के बाद बुधवार सुबह तेज धूप ने उमस बढ़ा दी है। पिछले तीन चार दिनों से जिस तरह से नम पुरवा हवाएं चल रही थीं, उसकी रफ्तार भी बुधवार को कम रही। इसी वजह से धूप भी तेज लगने लगी है।
हलांकि अभी मौसम विभाग ने सात मई तक बारिश होते रहने की संभावना जताई है। इस वजह से माना जा रहा है कि धूप और उमस से लोगों को राहत मिलेगी।
इससे पहले कुछ दिनों पहले हुई बारिश के दौरान नगम निगम हरकत में आ गया था। बारिश के कारण जगह-जगह हुए जलभराव को देखते हुए निगम ने सफाई का तैयारियां शुरू कर दी हैं।
अधिकारियों नालों की सफाई का निरीक्षण भी कर रहे हैं। सफाई कर्मियों को निर्देश दे रहे हैं कि नालों की सफाई सही तरीके से करें। जिससे कि मानसून के समय जलभराव की स्थिति का सामना न करना पड़े।