फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Weather change drizzle again next week Western disturbance active in varanasi

Varanasi Weather: काशी में अगले सप्ताह फिर मौसम का बदलेगा मिजाज, बूंदाबांदी के आसार; पढ़ें- पूरी जानकारी

Sun, 25 Feb 2024 12:13 PM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 25 Feb 2024 12:13 PM IST
सार

Varanasi Weather: वाराणसी में मौसम बदलाव और ठंड के कारण लोगों ने एक बार फिर गर्म कपड़े पहनने शुरु कर दिए हैं। बच्चों और बुजुर्गों का खास ख्याल रखा जा रहा है। सुबह सड़क पर टहलने वालों की संख्या कम रही। लोगों ने घरों में ही रहकर व्यायाम किया।

विज्ञापन
Weather change drizzle again next week Western disturbance active in varanasi
Varanasi Weather News - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में बीते दो दिनों से नम पछुआ हवाओं की वजह से हल्की ठंड बढ़ी है। सुबह और शाम ठंडी हवाएं चल रही है। दिन में धूप जरूर हो रही है, लेकिन उसका असर कम हो गया है। शनिवार के न्यूनतम तापमान में तीन दिन में सात डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। इससे पहले 22 फरवरी को तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस था, वहीं 24 फरवरी को 11.5 दर्ज किया गया। रविवार को भी थोड़ी-थोड़ी देर पर बादल छाए दिखे। हवाओं के कारण सुबह हल्की गलन का एहसास हुआ।
विज्ञापन


फरवरी में अब तक तीन बार पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता का असर देखने को मिल चुका है। शनिवार को सुबह 11 बजे तक बादल छाए रहे और हवा चलती रही। ऐसा ही हाल रविवार को भी है। शाम को भी ऐसा ही मौसम रहा। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से पछुआ हवाओं में नमी अधिक है। अगले सप्ताह फिर मौसम बदलने और बूंदाबांदी के आसार हैं।
विज्ञापन


एक नजर में तापमान
तारीख अधिकतम न्यूनतम
24 फरवरी 27.5 11.5
23 फरवरी 28.2 13.0
22 फरवरी 28.2 18.2
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed