{"_id":"58793a4d4f1c1b7c58baaa95","slug":"weapons-of-gallantry-performed-by","type":"story","status":"publish","title_hn":"हथियारों के जरिए शौर्य का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हथियारों के जरिए शौर्य का प्रदर्शन
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sat, 14 Jan 2017 02:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार को शहर के लोगों ने सेना के हथियारों को देखा और गौरव का अनुभव किया। सेना दिवस के तहत शुक्रवार को 39 जीटीसी की ओर से छावनी परिषद के मल्टीपरपज ग्राउंड पर ‘नो योग आर्मी’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। तरह-तरह के हथियारों की प्रदर्शनी लगाई गई। इस दौरान सेना के काम करने के तरीके के साथ ही लोगों को हथियारों के बारे में बताया गया।
किसी हथियार की क्या विशेषता है, इस्तेमाल कैसे करते हैं, इस बाबत भी लोगों को जानकारी दी गई। सेना के जवानों और उनके हथियारों को करीब से देख लोग भी उत्साहित थे। इस दौरार बैंड का प्रदर्शन भी किया गया। ब्रिगेडियर एसए रहमान ने बताया कि सेना के बारे में और उनके पास क्या हथियार हैं, ये लोगों को जानना चाहिए। इससे लोगों का विश्वास सेना पर और बढ़ेगा। हम लोगों को बता रहे हैं कि सेना दुश्मन से मुकाबला करने में सक्षम है।
हमारे पास देशी और विदेश निर्मित अत्याधुनिक हथियार और संसाधन है। सेना दिवस के कार्यक्रमों की अगली कड़ी में 15 जनवरी को मल्टीपरपज ग्राउंड से मिनी मैराथन का आयोजन है। मौसम ठीक होने के बाद अस्सी घाट पर भी एक कार्यक्रम किया जाएगा।