{"_id":"68a374c218cdaabf9d058da7","slug":"we-were-the-richest-country-in-the-world-in-the-11th-century-manoj-sinha-varanasi-news-c-313-1-svns1019-137721-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"11वीं शताब्दी में हम दुनिया में सबसे अमीर देश थे : मनोज सिन्हा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11वीं शताब्दी में हम दुनिया में सबसे अमीर देश थे : मनोज सिन्हा
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद के शहीद पार्क में अमर शहीद डॉ शिवपूजन राय की प्रतिमा पर माल्यार्पणकर श्रद्धासुमन अर
मुहम्मदाबाद। शहीद दिवस के अवसर पर सोमवार को स्थानीय शहीद पार्क में 18 अगस्त 1942 को देश को आजाद कराने के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अष्ट शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने अष्ट शहीदों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि 9 अगस्त 1942 को मुंबई में महात्मा गांधी ने अग्रेजों भारत छोड़ो का जो आह्वान किया उसमें पूरे देश में क्रांति हुई उसमें गाजीपुर के नौजवानों ने डाॅ. शिवपूजन राय के नेतृत्व में शहादत दी। उन्होंने कहा कि 11वीं शताब्दी में हम दुनिया में सबसे अमीर देश थे। दुनिया की जीडीपी में हमारा हिस्सा 33 प्रतिशत था। 15वीं शताब्दी में दुनिया की जीडीपी में हम 25 प्रतिशत थे उसके बाद लंबे समय तक हम गुलाम रहे।
इंग्लैंड अमीर रहा वजह हमारे यहां से वह करीब 3 हजार मिलियन डालर लूट कर ले गए। आजादी मिलने के बाद 1950 के आसपास हमारी जीडीपी 4 प्रतिशत थी, यहां से हमारी विकास यात्रा शुरू होती है। 2023 में दुनिया की जीडीपी में हम 15 प्रतिशत और इस समय 16 प्रतिशत से ज्यादा हैं। देश को आजाद हुए लंबा समय बीत गया उसका मूल्यांकन हमें करना चाहिए कि जिन उद्देश्यों को लेकर महान लोगों ने शहादत दी हम उसमें अब तक क्या पा सके। उप राज्यपाल ने कहा कि मुझे लगता है कि भारत की ओर पूरी दुनिया की निगाह है। हम सब का यही संकल्प होना चाहिए कि भारत फिर अपने पुराने गौरव को प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वजों ने जो परिश्रम और त्याग किया उनके नाम की रोटी हम खा रहे हैं। अगर वास्तव में हमें मातृभूमि से प्यार है तो अपने कर्तव्यों का हम ईमानदारी से पालन करें तो भारत फिर प्राचीन गौरव को प्राप्त करेगा। यही शहीदों के प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
ट्रॉमा सेंटर का नाम अमर शहीद शिवपूजन राय करने की मांग-शहीद डाॅ. शिवपूजन राय के पौत्र वरिष्ठ पत्रकार अजय राय ने मुहम्मदाबाद ट्राॅमा सेंटर का नाम अमर शहीद शिवपूजन राय के नाम पर रखने की मांग की। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह, विजय मिश्र, विधायक सुहैब अंसारी मन्नू, पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे, पशुपतिनाथ राय, इफको निदेशक विजयशंकर राय, अभिनव सिन्हा, ब्लाक प्रमुख अवधेश राय, आनंद राय मुन्ना, पीयूष राय, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विजयशंकर राय, बृजेंद्र राय, कृष्णबिहारी राय, विरेंद्र राय, संदीप गुप्ता, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुनील राम, कांग्रेस के प्रदेश सचिव आनंद राय सांकृत, डाॅ. जनक कुशवाहा, रविकांत राय, पूर्व प्रमुख चंदा यादव, नगर पालिका चेयरमैन रईस अहमद आदि प्रमुख थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्राचार्य मांधाता राय एवं संचालन चौधरी दिनेशचंद्र राय ने किया।
विज्ञापन
गाजीपुर बलिदानियों की धरती रही है : अजय राय -प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय ने कहा कि गाजीपुर बलिदानियों की धरती रही है। शहीद स्थल हमारे लिए मंदिर है आप जो मनोकामना लेकर यहां से जाइये वह अवश्य पूर्ण होगी। आपस में भाईचारा होना चाहिए। हमारे बीच मतभेद हो सकता है मनभेद नहीं होना चाहिए। शहीदों के रग-रग में राष्ट्रवाद भरा था, इन बलिदानियों से प्रेरणा लेकर अपने अंदर देशभक्ति और राष्ट्रवाद की भावना का विकास करें तो भारत की तरफ कोई गलत दृष्टि से नहीं देख सकेगा।
शहीद झांकी का हुआ अनावरण-मुहम्मदाबाद। कार्यक्रम का शुभारंभ शहीद स्मृति भवन पर उपजिलाधिकारी डा. हर्षिता तिवारी ने ध्वजारोहण करके किया। इसके बाद राष्ट्रगान और अष्ट शहीद अमर रहे का नारा लगाया गया। शहीदों की याद में हवन-पूजन हुआ।
दीप प्रज्ज्वलित कर शहीद झांकी का अनावरण किया गया। लोगों ने अमर शहीद डा. शिवपूजन राय एवं वंशनारायण राय की मूर्ति पर माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित किया। संवाद