फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   way clear for set up Amul plant in Karkhion agro park in varanasi administration occupied land despite farmers protest

वाराणसीः करखियांव में अमूल प्लांट लगने का रास्ता साफ, किसानों के विरोध के बावजूद जमीन पर मिला कब्जा

Sun, 22 Aug 2021 10:43 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 22 Aug 2021 10:43 AM IST
सार

अधिकारियों की उपस्थिति में अमूल प्लांट के लिए आवंटित जमीन पर कब्जा करने की प्रक्रिया शुरू हुई। इस दौरान किसानों न  विरोध किया, लेकिन पुलिस-प्रशासन के सामने उनकी एक न चली। ऐसे में अब यहां अमूल का प्लांट लगने का रास्ता साफ हो गया।

विज्ञापन
way clear for set up Amul plant  in Karkhion agro park in varanasi administration occupied land  despite farmers protest
अमूल प्लांट के लिए आवंटित जमीन पर चल रही जेसीबी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के करखियांव एग्रो पार्क के पूर्वी छोर पर यूपीएसआईडीसी के द्वारा अधिग्रहीत 30 एकड़ भूमि पर  पुलिस प्रशासन के सहयोग से कब्जा लिया गया। इस दौरान विरोध कर रहे तीन लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया।

विज्ञापन


जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा के निर्देश पर शनिवार सुबह नौ बजे एसडीएम पिंडरा गिरीश द्विवेदी, सीओ अभिषेक पांडेय, तहसीलदार रामनाथ, अमूल के प्रोजेक्ट मैनेजर आलोकमणि मिश्रा, अमित शुक्ला, प्रियंकर मोहंती साथ इंस्पेक्टर फूलपुर, सिंधोरा, चोलापुर, बड़ागांव, पीएसी की उपस्थिति में अमूल प्लांट के लिए आवंटित जमीन पर कब्जा करने की प्रक्रिया शुरू हुई।
विज्ञापन


इस दौरान किसानों न  विरोध किया, लेकिन पुलिस-प्रशासन के सामने उनकी एक न चली। ऐसे में अब यहां अमूल का प्लांट लगने का रास्ता साफ हो गया। विरोध करने वाले भारतीय किसान यूनियन (लोकशक्ति) के जिलाध्यक्ष धनंजय सिंह समेत तीन लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। वहीं विरोध कर रहे किसानों को पुलिस ने खदेड़ा। फिर भी किसान विरोध पर अड़े रहे। सुबह से लेकर शाम तक तनाव की स्थिति बनी रही। पुलिस प्रशासन कब्जा करने की कार्रवाई में जुटा रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed