{"_id":"6aab0043baa8bf43b20dc6c3","slug":"waterlogging-and-sewer-crisis-in-chitaipur-people-forced-to-wade-through-filthy-water-varanasi-news-c-20-noi1138-1545971-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: चितईपुर में जलभराव और सीवर का संकट, गंदे पानी से होकर गुजर रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: चितईपुर में जलभराव और सीवर का संकट, गंदे पानी से होकर गुजर रहे लोग
विज्ञापन
चितईपुर में जल भराव। संवाद
चितईपुर क्षेत्र में जलनिकासी व्यवस्था की बदहाली से कई प्रमुख मार्गों और कॉलोनियों में लोगों की मुश्किल बढ़ गई है। कहीं बारिश का पानी सड़क पर जमा है तो कहीं सीवर का जलमल मुख्य मार्ग पर बह रहा है। इससे स्थानीय लोगों के साथ दुकानदारों, छात्रों और राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
गणेशपुरी कॉलोनी में जलनिकासी की व्यवस्था ठीक नहीं होने से बारिश के बाद सड़क पर पानी जमा है। लोगों के लिए घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। स्कूली बच्चे पानी के बीच से आने-जाने को मजबूर हैं। कई बच्चे जूते-मोजे उतारकर रास्ता पार करते हैं। बुजुर्गों और महिलाओं को भी आवागमन में दिक्कत हो रही है। स्थानीय निवासी डॉ. अवधेश कुमार सिंह ने बताया कि सीवर और जलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त नहीं होने से बारिश के बाद पानी लंबे समय तक लगा रहता है।
उधर, कर्मनवीरपुर तिराहे के पास मुख्य मार्ग पर एक फीट से अधिक गंदा पानी लगा है। इससे आसपास के कई दुकानदारों की दुकानदारी प्रभावित हो रही है। सीर गोवर्धनपुर में रविदास पार्क के सामने भी बारिश के बाद मुख्य मार्ग पर पानी भर गया। चितईपुर-अवलेशपुर मार्ग पर कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति बनी हुई है। चितईपुर से कंदवा बाजार पंचक्रोशी मार्ग पर सीवर का जलमल सड़क पर बहने से समस्या और गंभीर हो गई है। सीवर की सफाई को लेकर स्थानीय लोगों ने रविवार को सपा नेता सचिन प्रजापति के नेतृत्व में प्रदर्शन किया था। इसके बाद नगर निगम के अधिकारियों ने दो दिन में नाला और सीवर लाइन की सफाई कराने का आश्वासन दिया था। स्थानीय लोगों का कहना है कि आश्वासन के चार दिन बाद भी सफाई नहीं कराई गई। कंदवा-चितईपुर मुख्य मार्ग पर बह रहे सीवर के पानी से होकर स्थानीय लोगों, छात्रों और दर्शनार्थियों को गुजरना पड़ रहा है। लोगों ने जलनिकासी और सीवर लाइन की सफाई कराने के साथ समस्या के स्थायी समाधान की मांग की है।