फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Water taxi will go till the door of Mahadev, devotees will enter from Ganga Dwar

Varanasi News: महादेव के दर तक जाएगी वाटर टैक्सी, गंगा द्वार से भक्त करेंगे प्रवेश

Wed, 28 Jun 2023 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jun 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
Water taxi will go till the door of Mahadev, devotees will enter from Ganga Dwar
वाराणसी। सावन में काशी आने वाले शिवभक्तों की काशीपुराधिपति के दर तक पहुंचने की राह सुगम होगी। सड़क के जाम से निजात के लिए प्रशासन नमोघाट और अस्सी घाट के बीच चार जुलाई से वाटर टैक्सी का संचालन शुरू कर रहा है। इसके लिए चार रूटों का चयन कर किराया तय कर दिया गया है। यह वाटर टैक्सी एक फेरे में 86 श्रद्धालुओं को गंगा के रास्ते गंतव्य तक पहुंचाएगी। पूरे दिन में दो वाटर टैक्सी 10 फेरे पूरे करेगी।
विज्ञापन

गुजरात के भावनगर से मंगाई गई 10 वाटर टैक्सी में दो को गंगा में संचालन के लिए तैयार किया जा रहा है। नगर निगम ने अस्सी से नमो घाट, हरिश्चंद्र घाट से मणिकर्णिका घाट और काशी विश्वनाथ कॉरिडोर से अस्सी घाट और नमो घाट तक चार रूट तय किए गए हैं। सावन के बाद भी इन वाटर टैक्सियों का नियमित संचालन इन रूटों पर किया जाएगा। जलमार्ग प्राधिकरण ने भावनगर से मंगाई गई 10 वाटर टैक्सी वाराणसी जिला प्रशासन को दी थी। इसमें वाटर एंबुलेंस और शव वाहिनी के रूप में जलयानों को आरक्षित किया गया है। संवाद
विज्ञापन


-------------
सिटी बसों से भी कनेक्ट होगी वाटर टैक्सी
वाटर टैक्सी के संचालन के साथ ही इनकी समयसारिणी को सिटी बसों से जोड़ा जाएगा। नमो घाट तक चलाई जाने वाली सिटी बस के समय के हिसाब से ही इस घाट से वाटर टैक्सी काशी विश्वनाथ धाम के लिए रवाना होगी। ऐसे ही अस्सी घाट की वाटर टैक्सी को अस्सी इलाके से गुजरने वाली सिटी बस से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
वाटर टैक्सी का किराया
अस्सी घाट से नमो घाट
345
हरिश्चंद्र घाट से मणिकर्णिका घाट
125
काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर से अस्सी घाट
175
काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर से नमो घाट
175
(नोट- किराया प्रति व्यक्ति)



----
एक नजर में
सुबह छह बजे से शाम छह बजे के बीच लगेंगे 10 फेरे
एक बार में वाटर टैक्सी में सवार होंगे 86 यात्री
शिवभक्त सीधे गंगा के रास्ते करेंगे काशी विश्वनाथ धाम में प्रवेश
गंगा द्वार से नावों के संचालन की भी कराई जा रही है तैयारी
----

वाटर टैक्सी के संचालन की तैयारी पूरी कराई जा रही है। इसके लिए रूट और किराया तय कर लिया गया है। सावन की शुरुआत के साथ ही वाटर टैक्सी संचालित कर दी जाएगी। - कौशल राज शर्मा, मंडलायुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed