फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Water tableau of Radha-Krishna decorated in 60 feet wide lake

Varanasi News: 60 फीट चौड़ी झील में सजी राधा-कृष्ण की जलविहार झांकी

Sun, 18 Aug 2024 05:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2024 05:39 PM IST
विज्ञापन
Water tableau of Radha-Krishna decorated in 60 feet wide lake
- 300 बर्फ की सिल्लियों से गुजरकर श्रद्धालुओं ने किए हिमशिवलिंग के दर्शन
विज्ञापन

- त्रिदेव मंदिर में राणी सती खाटू श्याम और सालासर हनुमान की शृंगार झांकी मनोरम
माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। 60 फीट चौड़ी झील में फुहारों के बीच रंग-बिरंगे झूले पर राधा-कृष्ण की जलविहार की झांकी हर किसी के लिए आकर्षक का केंद्र बनी रही। कबूतर, बगुला और हंस झील में विचरण करते नजर आए। हिम शिवलिंग के दर्शन के लिए मंदिर के परिक्रमा पथ पर 300 बर्फ की सिल्लियां और फर्श पर गुलाब की पंखुड़ी बिछाई गई थीं। मंदिर परिसर में चारों तरफ हरियाली के बीच फुहारों और झरनों के नीचे 12 ज्योतिर्लिंग विराजमान थे। श्रद्धालु भजनों की फुहार में भीगते रहे।
त्रिदेव मंदिर में रविवार को वृंदावन के मोहक फूल बंगले के बीच विशाल झील में राधा कृष्ण के जल विहार की झांकी सजाई गई। हिम शिवलिंग के साथ फूलों से बने झूले पर राधा-कृष्ण की झांकी निहारने के लिए भक्तों का रेला उमड़ पड़ा। राणी सती के अलावा सालासर हनुमान और खाटू वाले श्याम प्रभु के शृंगार के दर्शन के साथ त्रिदेवों को छप्पन भोग अर्पित किया गया। कोलकाता से आए कुशल मालियों ने तरह-तरह के फूलों से मंदिर परिसर को सजाया गया।
विज्ञापन

त्रिदेव मंदिर राणी सती श्याम सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष भरत सराफ मंत्री, राधे गोविंद केजरीवाल ने संयुक्त रूप से तीनों विग्रहों की पूजा की। कामिनी की पत्ती रजनीगंधा ऑर्किड, गुलाब की पंखुड़ियों से बनी गुफा देखने के लिए भक्तों की भीड़ लगी रही। वृंदावन का फूल बंगला लुभावना था। इस दौरान अनूप सराफ, पवन अग्रवाल एमपी, सुरेश तुलस्यान, अनिल सराफ, राम बूबना, विजय मोदी, सज्जन सिंघी और त्रिदेव मंदिर सेवक परिवार के सभी सदस्यों ने संयोजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed