{"_id":"57f2bf174f1c1b8a32270054","slug":"water-stress-in-khanav-in-khanav","type":"story","status":"publish","title_hn":"खनांव में पानी की परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खनांव में पानी की परेशानी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Tue, 04 Oct 2016 01:57 AM IST
विज्ञापन
ad
- फोटो : Getty Images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशी विद्यापीठ के लोहिया गांव खनांव में सोमवार को खंड विकास अधिकारी की चौपाल लगी, जिसमें ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं रखीं। सबसे ज्यादा शिकायतें पेयजल की आईं। इस पर बीडीओ ने जल निगम के अधिकारियों को फटकार लगाई तथा तत्काल रीबोर कराने का निर्देश दिया। साथ ही अधूरे शौचालयों और लोहिया आवास का निर्माण पूरा कराने का निर्देश दिया।
खंड विकास अधिकारी सतीश कुमार मिश्र ने लोहिया गांव खनांव में चौपाल लगाई। ग्रामीणों ने बताया की गांव में कुल 22 हैंडपंप लगे हैंं, जिनमें से 11 हैंडपंप पिछले पांच महीने से खराब पड़े है। रीबोर के लिए कई बार ब्लाॅक कार्यालय में शिकायत दी गई लेकिन आज तक कोई सुनवाई नही हुई। मामले को गंभीरता से लेते हुए खंड विकास अधिकारी ने जल निगम के अवर अभियंता को कड़ी फटकार लगाई तथा एक सप्ताह में सभी हैंडपंपों को रीबोर कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा की एक सप्ताह में नहीं ठीक हुआ तो कड़ी कार्यवाई किया जाएगा।
गांव में बने लोहिया आवास में कई आवासों में प्लास्टर नहीं हुआ था। साथ ही कई में शौचालय भी नहीं बने। इसको लेकर खंड विकास अधिकारी ने ग्राम सचिव को अपूर्ण कार्यों को जल्द पूरा कराने का निर्देश दिया। आशाओं से टीकाकरण के बारे में बीडीओ ने जानकारी मांगी तो वे संतोष जनक जबाब नहीं दे सकीं। इसको लेकर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई। चौपाल में ग्राम प्रधान सरिता यादव सहित ब्लाॅक के सभी विभागों के अधिकारी मौजूद थे।