{"_id":"696dd1ec087ed3b06608aa4f","slug":"water-sports-started-in-ganga-at-namo-ghat-prices-high-that-ordinary-people-staying-away-in-varanasi-2026-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: नमो घाट पर गंगा में शुरू हुआ वाटर स्पोर्ट्स, रेट ऐसा कि आम लोग बना रहे दूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: नमो घाट पर गंगा में शुरू हुआ वाटर स्पोर्ट्स, रेट ऐसा कि आम लोग बना रहे दूरी
Mon, 19 Jan 2026 12:10 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Mon, 19 Jan 2026 12:10 PM IST
सार
Varanasi News: नमो घाट पर गंगा में वाटर स्पोर्ट्स शुरू हुआ, लेकिन रेट ऐसा है कि आम लोग इससे दूरी बना रहे हैं। उत्तराखंड की कंपनी सुमित्रा इंटरप्राइजेज इसका संचालन कर रही है।
विज्ञापन
ganga ghat varanasi
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नमो घाट पर गंगा किनारे वाटर स्पोर्ट्स की शुरुआत की गई है। इस सुविधा को शुरू हुए एक साल हो गए हैं लेकिन अभी भी यहां दिन भर यात्रियों का इंतजार करना पड़ता है। इसका कारण किराये की अधिकता है।
विज्ञापन
नमो घाट पर शुरू हुए इस स्पोर्ट्स सुविधा को एक साल हो गए हैं। उत्तराखंड की कंपनी सुमित्रा इंटरप्राइजेज इसका संचालन कर रही है। अभी यहां दो स्पोर्ट्स नाव मौजूद हैं।
विज्ञापन
इसमें दो जेट स्की और एक स्पीड बोट है। जेट स्की बोट पर एक बार में एक यात्री बैठ सकता है। वहीं स्पीड बोट में एक साथ छह यात्री बैठ सकते हैं। दोनों ही नावें पावर पेट्रोल से संचालित होती हैं।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; Varanasi Airport: एयरपोर्ट विस्तारीकरण की जद में आया कब्रिस्तान, मौके पर पहुंचीं एसडीएम
संचालन कंपनी की ओर से जेट स्की का किराया एक व्यक्ति का 300 रुपये है। जबकि इन पैसों से 300 मीटर का सफर भी नहीं कराया जाता। यही कारण है कि लोग इस नई सुविधा में रुचि नहीं दिखा रहे।