फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Water metro can be operated till Prayagraj in Varanasi

काम की बात: प्रयागराज तक हो सकता है वाटर मेट्रो का संचालन, नमो घाट से रामनगर के बीच 5 घाटों पर होगा ठहराव

Sat, 14 Feb 2026 11:53 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 14 Feb 2026 11:53 AM IST
सार

Varanasi News: प्रयागराज तक वाटर मेट्रो का संचालन हो सकता है। पहले चरण में इसका संचालन नमो घाट से रामनगर बंदरगाह तक होना है। इसके लिए विभाग संभावना तलाश रहा है। 

विज्ञापन
Water metro can be operated till Prayagraj in Varanasi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

गंगा में चलने वाली वाटर मेट्रो का संचालन आने वाले समय में वाराणसी से प्रयागराज तक किया जाएगा। इसके लिए आईडब्ल्यूएआई के अधिकारी संभावनाएं तलाशने में जुटे हैं। अधिकारियों के मुताबिक, परियोजना का सर्वे हुआ है। जल्द ही डीपीआर तैयार की जाएगी। 

विज्ञापन


वाराणसी और प्रयागराज जैसे शहरों में जनसंख्या, वाहनों और पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसे देखते हुए ही आईडब्ल्यूएआई की ओर से गंगा में परिवहन की वैकल्पिक व्यवस्था तैयार की जा रही है। 
विज्ञापन


वाराणसी में वाटर मेट्रो का प्रमुख रूट नमो घाट से रामनगर का मल्टी मॉडल टर्मिनल है। इसे बढ़ाकर भविष्य में प्रयागराज तक करने की योजना है। वाटर मेट्रो के संचालन से न सिर्फ गंगा में जल परिवहन को बढ़ावा मिलेगा बल्कि सड़क के ट्रैफिक में कमी आएगी। नमो घाट से रामनगर के बीच 5 घाटों पर वाटर मेट्रो का ठहराव होगा। इससे कम बजट में यात्रियों को प्रदूषण मुक्त सफर करने को मिलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed