{"_id":"5d5522748ebc3e6d0b74e7c0","slug":"water-level-increase-two-cm-per-hour-in-ganga-after-rain-varanasi-kashi","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावधान : गंगा के तटवर्ती इलाकों के लोग चिंतित, हर घंटे बढ़ रहा दो सेमी जलस्तर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावधान : गंगा के तटवर्ती इलाकों के लोग चिंतित, हर घंटे बढ़ रहा दो सेमी जलस्तर
Thu, 15 Aug 2019 02:44 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 15 Aug 2019 02:44 PM IST
विज्ञापन
गंगा का बढ़ रहा जलस्तर।
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में गंगा के जलस्तर में लगातार बढ़ाव जारी है। पिछले 24 घंटे में आधा मीटर से भी अधिक जलस्तर बढ़ा है। दो सेमी प्रति घंटे से हो रहे बढ़ाव को देखते हुए निचले इलाके के लोग सतर्क हो गए हैं। सुरक्षा इंतजाम को बढ़ाया जाने लगा है।
विज्ञापन
पहाड़ी और मैदानी इलाकों में हो रही बारिश से नदियों का जलस्तर बढ़ने लगा है। इससे गंगा का भी बढ़ाव जारी हो गया है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार मंगलवार को जलस्तर 63.54 मीटर था, वहीं बुधवार को बढ़कर 64.08 हो गया है। इससे गंगा कुल 54 सेमी बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें : आजमगढ़ : ताबड़तोड़ चाकू घोंप कर युवक की हत्या, युवक को गिरफ्तार कर वजह जान रही पुलिस
विज्ञापन
गंगा के बढ़ने का असर अब वरुणा में भी दिखने लगा है। वरुणा के पानी ने भी अपना फैलाव शुरू कर दिया है। नदियों के बढ़ाव को देखते हुए निचले इलाके के लोग चिंतित हैं और अब अपना सामान समेटने में लग गए हैं।