फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Water level increase in ganga river in varanasi

लगातार बढ़ रहा गंगा का जलस्तर, बनारस के तटीय इलाकों में बाढ़ खतरा

Wed, 05 Sep 2018 10:12 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Wed, 05 Sep 2018 10:12 AM IST
विज्ञापन
Water level increase in ganga river in varanasi
गंगा में बढ़ा पानी - फोटो : amar ujala
रविवार आधी रात से शुरू हुई बारिश का सिलसिला थमा नहीं है। जिसके चलते गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। बनारस के तटीय इलाकों में बाढ़ का खतरा बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार कुल 80 मिमी बारिश दर्ज की गई। बारिश की वजह से कई जगह जलजमाव हुआ है।
विज्ञापन


काशी में गंगा का जलस्तर बढ़ने से मारूति नगर कॉलोनी के पास पानी भर गया। सुदामापुर में शीतला मंदिर के पास दीवार गिरी हालांकि इससे कोई नुकसान नहीं हुआ। गंगा के जलस्तर में सोमवार को भी बढ़ोतरी देखी गई। तटीय इलाकों की सुरक्षा को लेकर एनडीआरएफ, पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है।
विज्ञापन


केन्द्रीय जल आयोग के अनुसार रविवार को गंगा का जल स्तर 67.3 मीटर था, जो 24 घंटे में 67.21 मीटर पर पहुंच गया है। गंगा किनारे के इलाकों में सतर्कता बढ़ा दी गई है। वरुणा नदी के घाटों पर भी गंगा का वैकवाटर आने से उफान की स्थिति है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार सोमवार का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सिय रहा, वहीं न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं आर्द्रता 97 प्रतिशत रिकार्ड की गई। नगर क्षेत्र में जर्जर भवनों को लेकर नगर निगम ने सर्वे कराया। इस सर्वे में पांचो जोन मिलाकर लगभग 400 भवनों को जर्जर घोषित किया गया।


नगर निगम के अधिशासी अभियंता लोकेश जैन ने बताया कि इन सभी भवनों को नोटिस जारी करते हुए उसकी मरम्मत कराने या फिर गिराने को कहा गया है। अगर ऐसी कुछ भी घटना होती है उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed