फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Was missing for six years, case registered four months ago, girl reached home with daughter

Varanasi News: छह साल से लापता थी, चार माह पहले केस दर्ज, बेटी के साथ घर पहुंची युवती

Sat, 26 Oct 2024 01:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2024 01:55 AM IST
विज्ञापन
Was missing for six years, case registered four months ago, girl reached home with daughter
हत्या का मुकदमा तरमीम हुआ दुष्कर्म और अपहरण की धारा में, आरोपी युवक पुलिस की हिरासत में
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

वाराणसी। छह साल नौ महीने से लापता युवती की हत्या कर शव गायब करने के आरोप में अदालत के आदेश से चार माह पहले लंका थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने पड़ताल शुरू की तो युवती अपनी पांच वर्षीय पुत्री के साथ सीरगोवर्धनपुर क्षेत्र स्थित घर पहुंच गई।

युवती के बयान के आधार पर हत्या का मुकदमा अपहरण और दुष्कर्म की धारा में तरमीम किया गया। पुलिस ने आरोपी सीरगोवर्धनपुर निवासी बबलू को हिरासत में लिया है। शनिवार को आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा। सीरगोवर्धनपुर क्षेत्र निवासी युवती के पिता के अनुसार, उसकी पुत्री 14 वर्ष की थी। 12 जनवरी 2018 को उसकी पुत्री को शादी का झांसा देकर बबलू ने उसका अपहरण कर लिया। बिरादरी की पंचायत हुई तो बबलू की मां उषा ने कहा कि तुम्हारी बेटी से हमारे बेटे ने शादी कर ली है।
विज्ञापन

इसके बाद उसकी बेटी और बबलू कभी घर नहीं आए। 14 अप्रैल 2023 को बबलू घर आया तो उसने अपनी बेटी के बारे में पूछा। इस पर उसने कहा कि उसे नहीं पता है और न वह उसके बारे में जानता है। काफी खोजबीन के बाद भी उसकी बेटी का पता नहीं लगा तो उसने पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई। पुलिस ने सुनवाई नहीं की तो वह अदालत की शरण में गया। अदालत के आदेश से उसकी बेटी की हत्या कर शव गायब करने के आरोप में 19 जून 2014 को लंका थाने में बबलू और उषा के खिलाफ लंका थाने में मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले मुंबई और फिर रहने लगी थी पानीपत

लंका इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि हत्या का मुकदमा दर्ज होने पर उन्होंने इंस्पेक्टर रामधारी और सिपाही अर्चना वर्मा की टीम गठित कर जांच शुरू की। बबलू के बारे में उसके करीबियों और सर्विलांस की मदद से पता किया गया तो सामने आया कि वह युवती को बनारस से लेकर सबसे पहले मुंबई गया था। वहां से दोनों हरियाणा के पानीपत जाकर रहने लगे थे। दोनों के बीच मनमुटाव हुआ तो युवती को उसकी बेटी के साथ पानीपत में छोड़ कर बबलू घर भाग गया। युवती से संपर्क किया गया तो पता चला कि वह दूसरों के घर में चौका-बर्तन का काम करती है। युवती से संपर्क करने पर वह अपनी बेटी के साथ घर आने को तैयार हो गई।


अपहरण कर दुष्कर्म किया और बना लिया था वीडियो

लंका थानाध्यक्ष की पूछताछ में युवती ने बताया कि बबलू ने उसका अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद ही वह एक बेटी की मां बनी। दुष्कर्म का वीडियो भी बबलू ने बना लिया था। बबलू उसे धमकी देता था कि यदि वह किसी और के साथ जाएगी तो वह उसके दुष्कर्म का वीडियो वायरल कर देगा। इसी वजह से वह मजबूर होकर अपनी बेटी के साथ रहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed