फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ward wise final voters list kept at zonal offices

Varanasi News: जोनल कार्यालयों पर रखी गई वार्ड वार मतदाताओं की अंतिम सूची

Wed, 26 Apr 2023 01:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Apr 2023 01:40 AM IST
विज्ञापन
Ward wise final voters list kept at zonal offices
निकाय चुनाव के मद्देनजर वार्ड वार मतदाता सूची का प्रकाशन एक अप्रैल को किया गया था। इसके बाद सोमवार को पूरक सूची मतदाता सूची में जोड़ी गई। अब अंतिम मतदाता सूची मंगलवार को आम जनता को देखने के लिए नगर निगम मुख्यालय, नगर निगम के जोनल कार्यालय और गंगापुर नगर पंचायत में रखी गई है।
विज्ञापन

निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, एवं जिला निर्वाचन कार्यालय (पंचायत एवं नगरीय निकाय) में भी सूची रखी है। इन जगहों पर कोई भी मतदाता जाकर अपना नाम सूची में निशुल्क देख सकता है। निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एडीएम प्रशासन रणविजय सिंह ने बताया कि पूरक सूची के बाद अंतिम मतदाताओं की सूची प्रमुख जगहों पर रखी गई है। अंतिम सूची जारी होने के बाद नगर निगम में कुल मतदाताओं की संख्या 16,07,905 है। इसी प्रकार गंगापुर नगर पंचायत में कुल 6,728 मतदाता हैं। इसी सूची पर निकाय चुनाव कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed