फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ward ready in BHU MCH wing, ventilator arrived

बीएचयू एमसीएच विंग में वार्ड तैयार, पहुंचे वेंटिलेटर

Tue, 13 Jul 2021 01:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
Ward ready in BHU MCH wing, ventilator arrived
बीएचयू के एमसीएच विंग में प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। विंग में बने वार्डों में बेड के पास वेंटिलेटर सहित अन्य उपकरण लगाए जा रहे हैं, साफ-सफाई सहित अन्य काम भी तेजी से चल रहे हैं। इसके अलावा यहां करीब 10 वेंटिलेंटर भी पहुंच गए हैं।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 जुलाई को वाराणसी आएंगे। यहां आईआईटी बीएचयू में जनसभा करने के साथ ही वह बीएचयू अस्पताल के एमएस ऑफिस के बगल में बने एमसीएच विंग और क्षेत्रीय नेत्र संस्थान के साथ ही शिक्षकों के लिए बने आवास का भी उद्घाटन करेंगे। पीएम का कार्यक्रम तय होने के बाद अब बीएचयू में मुख्य द्वार से लेकर परिसर में जगह-जगह बैरीकेडिंग कराए जाने के साथ ही सड़कों का मरम्मत भी कराई जा रही है। एमएस ऑफिस के आगे वाले गेट से ही प्रधानमंत्री एमसीएच विंग में अंदर जाएंगे। इसके लिए यहां स्वागत द्वार भी बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

कोरोना की तीसरी लहर पर फोकस रहेगा पीएम का संवाद
बीएचयू एमसीएच विंग में जिन कोरोना वारियर्स से पीएम संवाद करेंगे, उनकी सूची भी तैयार कराई जाने लगी है। संवाद के दौरान पीएम दूसरी लहर में संक्रमण पर नियंत्रण के प्रयासों पर चर्चा के साथ ही संभावित तीसरी लहर के बारे में भी चर्चा करेंगे। संवाद में आईएमएस बीएचयू के चिकित्सकों के साथ ही सरकारी अस्पतालों के सीएमएस, एसआईसी के साथ ही आसपास के जिलों के भी चिकित्सकों को शामिल किया जा सकता है। हालांकि पीएम के साथ संवाद में कौन कौन से लोग होंगे, इस बारे में अभी सीएमओ समेत अन्य अधिकारी भी कुछ बोलने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed