फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   War knocked at Lanka's door, Rama's army crossed the sea

लंका के दरवाजे पर युद्ध ने दी दस्तक, राम की सेना ने किया समुद्र पार

Thu, 14 Oct 2021 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
War knocked at Lanka's door, Rama's army crossed the sea
बांधि सेतु अति सुदृढ़ बनावा, देखि कृपानिधि के मन भावा। चली सेन कछु बरनि न जाई, गर्जहिं मर्कट भट समुदाई। अर्थात नल-नील ने सेतु बांधकर उसे बहुत मजबूत बनाया। समुद्र पर सेतु निर्माण पूर्ण होने पर कृपानिधान श्री रामजी के मन को बहुत अच्छा लगा। योद्धा वानर गरजते हुए लंका पहुंचते हैं। बुधवार को श्री गोस्वामी तुलसीदास रामलीला समिति की ओर से सेतुबंध, सुबेल गिरी की झांकी, रामेश्वर महादेव की स्थापना और अंगद रावण संवाद की लीला का मंचन हुआ।
विज्ञापन

बुधवार को लीला के दौरान लंका पर चढ़ाई के लिए श्रीराम की सेना अब तैयार हो चुकी है। जिसके लिए समुद्र पार करना जरूरी है। श्रीराम समुद्र से कहते हैं लेकिन समुद्र देवता के मना करने पर वे प्रत्यंचा चढ़ाते हैं, जिसके बाद समुद्र देव मान जाते हैं और भगवान राम को उनकी सेना में शामिल नल और नील के बारे में जानकारी देते हैं। जिसके बाद नल-नील सहित पूरी वानरी सेना समुद्र पर पुल बनाने में जुट जाती है। पुल बनने के बाद श्रीराम लंका पर चढ़ाई करने के लिए वानरों को साथ लेकर चल पड़े। यह समाचार जब लंका में रावण का दूत उसे बताता है तो वह अपने मंत्रियों से विचार विमर्श करता है, तभी वहां विभीषण पहुंचते हैं और रावण को समझाते हैं कि राम से बैर लेना ठीक नहीं। जिसके बाद रावण उन्हें लंका से बाहर निकाल देता है। विभीषण राम की शरण में चले जाते हैं। सेतु बनने के बाद श्रीराम भगवान शिव की स्थापना करते हैं और कहते हैं कि शिव से ज्यादा उन्हें कोई प्यारा नहीं हैं। जो मेरे द्वारा स्थापित रामेश्वरम महादेव का दर्शन करेगा वह परम धाम को प्राप्त होगा। वहीं चित्रकूट रामलीला में रामेश्वर पूजन और सुबेल गिरी की झांकी सजाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed