{"_id":"67912c91ea2fb256ed0cf8fa","slug":"waqf-board-property-in-varanasi-25-percent-land-is-government-report-sent-to-government-2025-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Waqf Board : वाराणसी में वक्फ की इतनी है संपत्ति..., 25 प्रतिशत जमीन सरकारी; शासन को भेजी गई रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Waqf Board : वाराणसी में वक्फ की इतनी है संपत्ति..., 25 प्रतिशत जमीन सरकारी; शासन को भेजी गई रिपोर्ट
Wed, 22 Jan 2025 11:23 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Wed, 22 Jan 2025 11:23 PM IST
सार
जिला प्रशासन ने वाराणसी में वक्फ बोर्ड की जमीनों का सर्वे करा लिया है, जिसकी रिपोर्ट शासन को भी भेज दी गई है। तहसील और निकाय स्तर पर यह सर्वे हुआ है।
विज्ञापन
वाराणसी में वक्फ बोर्ड की 1635 संपत्ति है।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिले में वक्फ बोर्ड की 1635 संपत्ति में 406 सरकारी जमीन पर हैं। इसमें 1537 सुन्नी की और 100 शिया बोर्ड की हैं। जिला प्रशासन ने जिले की तहसीलों और नगर निकायों की मदद से सर्वे कराकर शासन को रिपोर्ट भेज दी है। बताया जा रहा है कि इसमें कुछ चर्चित जमीनें भी हैं लेकिन प्रशासन ने जमीनों के नाम नहीं खोले हैं।
विज्ञापन
शहर में कब्रिस्तानों की जमीनें राजस्व की जमीन में दर्ज हैं। इसी तरह कुछ मजार और मस्जिदें भी सरकारी जमीनों पर बनी हैं। कुछ जमीनों पर कोई निर्माण नहीं है। जिला प्रशासन ने बताया कि तहसील और निकाय के अफसरों की मदद से व्यापक रूप से सर्वे कराया गया है।
विज्ञापन
एडीएम एफआर वंदिता श्रीवास्तव ने कहा कि खसरा, खतौनी के आधार पर नगर निगम, नगर पालिका और तहसीलों की टीम ने सर्वे किया है। इसमें दफा 37 में 406 संपत्तियां सरकारी जमीन पर दर्ज मिली हैं। इसकी रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है।
विज्ञापन