{"_id":"6398d857dbbe245a2c74498d","slug":"wanted-criminals-should-be-inside-the-jail-varanasi-news-vns6884231119","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: जेल के अंदर होने चाहिए वांछित अपराधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: जेल के अंदर होने चाहिए वांछित अपराधी
विज्ञापन
चौबेपुर। मुकदमों में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हर हाल में होनी चाहिए। कई मुकदमों में दो या तीन आरोपियों की गिरफ्तारी होती है, शेष फरार रहते हैं। ऐसा नहीं होना चाहिए, उन अपराधियों को सजा दिलाएं। यह निर्देश पुलिस आयुक्त मुथा अशोक जैन ने मंगलवार को चौबेपुर थाना प्रभारी को दिए। थाने का निरीक्षण करने पहुंचे पुलिस आयुक्त ने लंबित विवेचनाओं पर नाराजगी जताई।
दोपहर में अचानक थाने पहुंचे पुलिस आयुक्त मुथा अशोक जैन ने जर्जर भवन, कम्प्यूटर कक्ष आदि का निरीक्षण किया। थाने के पीछे बने तीन मंजिला भवन के बारे में जानकारी ली। तीन तल के 12 कमरों के बड़े-बड़े हाल में पार्टीशन कर पुलिस कर्मियों को देने का निर्देश दिया। लंबित विवेचनाओं के बारे में थाना प्रभारी से पूछताछ की। थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि 200 विवेचनाएं लंबित थी, इस समय 112 विवेचनाएं बची हैं। पुलिस आयुक्त ने गुणवत्ता पूर्ण तरीके से विवेचनाओं के निस्तारण पर जोर दिया।
---------------
हत्या के आरोपियों की हफ्ते भर के अंदर हो गिरफ्तारी
बहरामपुर में 23 नवंबर को अमित खैरवार (15) की हत्या मामले में पुलिस आयुक्त ने पीड़ित परिजनों से मुलाकात की। इसमें आरोपी प्रधान राघवेंद्र जायसवाल की सिर्फ गिरफ्तारी होने पर पुलिस आयुक्त ने नाराजगी जताई और थाना प्रभारी को निर्देशित किया कि हफ्ते भर के अंदर शेष अन्य छह आरोपियों की गिरफ्तारी होनी चाहिए। पुलिस आयुक्त ने कहा कि जो भी संसाधन की जरूरत हो उसकी जानकारी दें। लेकिन एक हफ्ते में परिणाम चाहिए।