फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Wall Power Corporation in Kmchchha Htegi

कमच्छा में हटेगी पावर कारपोरेशन की दीवार

Fri, 27 May 2016 02:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Fri, 27 May 2016 02:02 AM IST
विज्ञापन
Wall Power Corporation in Kmchchha Htegi
गुरुवार को हुई वाराणसी विकास समिति की बैठक को संबोधित करते डीएम विजय किरन आनंद। 
शहर को जाम से मुक्त करने, साफ-सुथरा एवं हरा-भरा बनाने के अलावा सुगम यातायात के लिए गुरुवार को हुई वाराणसी विकास समिति की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले हुए। बैठक में विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रबुद्धजनों, व्यापारियों, उद्यमियों ने शहर की ज्वलंत समस्याओं पर अपनी राय रखी आैर समाधान के विकल्पों पर गंभीरता से मंथन किया। मंडलायुक्त नितिन रमेश गोकर्ण की अध्यक्षता में इस दौरान तय किया गया कि कमच्छा के पास पावर कारपोरेशन की बाउंड्री को हटाया जाएगा। इसके लिए समिति प्रशासन के सहयोग से पावर कारपोरेशन से वार्ता कर सुगम यातायात के लिए दीवार को पीछे हटाने का अनुरोध करेगी। 
विज्ञापन


इस दौरान बैठक में आए लोगों ने मैदागिन पर शव वाहनों को भैंसासुर घाट पर खड़ा करने और वहां से नाव के द्वारा या छोटे वाहनों से शव को मणिकर्णिकाघाट तक पहुंचाने का सुझाव दिया। वहीं आरके चौधरी ने गोदौलिया से कूड़ा घर और तांगा स्टैंड हटाने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि इसे हटाने पर सहमति बन गई थी लेकिन बाद में फिर से संचालन शुरू हो गया।
विज्ञापन


शहरी क्षेत्र में महिलाओं के लिए यूरिनल लगवाने पर जोर दिया गया। साथ ही शहर को हराभरा रखने के लिए अधिक से अधिक पौधे रोपे जाने का अनुरोध किया गया। बैठक में संकटमोचन मंदिर के महंत प्रो. विश्वंभर नाथ मिश्र ने बीएचयू से शिवपुर बाईपास रोड को मॉडल रोड के रूप में विकसित रखने का सुझाव दिए। लहरतारा पुल केपास खराब सड़क और डिवाइडर को सीधा करने की मांग की गई। नीलू मिश्रा ने घंटी मिल के पास हृदय योजना के तहत बन रही सड़क की खस्ताहाल और कूड़ा फेंकने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


दीनानाथ झुनझुनवाला ने कहा कि मछोदरी में बसें खड़ी होने से वहां अस्तपाल में आने वाले मरीजों को दिक्कत होती है। 
इसके अलावा कैंट इंग्लिशियालाइन तिराहा से बैरियर हटाना, डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन आदि पर गंभीरता से चर्चा हुई। विधायक ज्योत्सना श्रीवास्तव ने स्कूलों और कालेजों के सामने जेब्रा लाइन बनाने, एंबुलेंस के लिए जोन हार्न जोन का संकेतक लगाने के सुझाव दिए। इस पर मंडलायुक्त नितिन रमेश गोकर्ण और जिलाधिकारी विजय किरन आनंद ने भरोसा दिलाया कि शहर की समस्याओं को दूर किया जाएगा।


डीएम ने कहा कि पूरी टीम मिलकर काम करेंगी। जो दिक्कतें हैं उसे दूर किया जाएगा साथ ही इस बैठक में जो समस्या है उसे निस्तारित कर अगली बैठक में नए मुद्दे के साथ बैठक होगी तभी समिति और प्रशासन की सफलता है। बैठक में  वरिष्ठ पत्रकार वीरेंद्र कुमार, आशुतोष द्विवेदी, अरुण मिश्रा, अशोक कपूर, प्रेम मिश्रा, नीलू मिश्रा, आरके चौधरी, आरसी जैन, वीडीए सचिव एमपी सिंह, एडीएम सिटी विंध्यवासिनी राय समेत अन्य लोग उपस्थित थे। संचालन विकास समिति के सचिव राजेंद्र कुमार दूबे ने किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed