फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   wall painting starts in varanasi for cleaness awareness campaign

वाराणसी में स्वच्छता के प्रति जागरुकता के लिए वाल पेंटिंग का काम शुरू

Fri, 06 Jan 2017 12:21 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी Updated Fri, 06 Jan 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
wall painting starts in varanasi for cleaness awareness campaign
सफाई के लिए निगम प्रशासन ने झोंकी ताकत - फोटो : अमर उजाला
स्वच्छता एप डाउनलोड कराने के बाद अब वारणसी नगर निगम प्रशासन ने शहर को साफ सुथरा रखने केलिए ताकत झोंक दी है।
विज्ञापन

गुरुवार से विशेष सफाई अभियान की शुरूआत नगर निगम मुख्यालय से हुई।
नागरिकों को जागरूक करने के लिए वाल पेंटिंग के माध्यम से स्वच्छता से जुड़े स्लोगन भी जगह-जगह लिखे जा रहे हैं।
वाल पेंटिंग मैदागिन चौराहा, चौकाघाट रेलवे क्रासिंग, जलकल बाउंड्री, पहड़िया चौराहा, तरना, भोजूबीर, सुंदरपुर, सांस्कृतिक संकुल, लहुराबीर चौराहा और गोदौलिया चौराहा पर वाल पेंटिंग कराई जा रही है।
गौरतलब है कि शहर की सफाई व्यवस्था का हाल जानने के लिए केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय की टीम 10 जनवरी को आ रही है। यह टीम टॉयलेट, यूरिनल के अलावा निगम के संसाधन, कर्मचारी आदि व्यवस्थाओं को देखेगी।  
विज्ञापन

नगर आयुक्त श्रीहरि प्रताप शाही के निर्देश पर सभी कार्यालयों की सफाई की गई। साथ ही अब तक सफाई के लिए किए गए प्रयासों और जागरुकता कार्यकम का वीडियो भी प्रोजेक्टर के माध्यम से दिखाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर आयुक्त ने बताया कि जोनवार सफाई व्यवस्था शुरू करा दी गई है।  
इसके अलावा शहर में जगह-जगह लगी होर्डिंग्स, बैनर और पोस्टर को भी हटाया गया।
विशेश्वरगंज, शिवपुर, तरना, कचहरी और पुलिस लाइन तिराहे पर लगी होर्डिंग्स को हटा दिया गया। नगर आयुक्त ने बताया कि यह अभियान 10 जनवरी तक चलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed