{"_id":"581504e44f1c1bf535bc2790","slug":"wall-fell-buried-in-the-rubble-killing-innocent-brothers","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीवार गिरी, मलबे में दबकर मासूम भाई-बहन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीवार गिरी, मलबे में दबकर मासूम भाई-बहन की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sun, 30 Oct 2016 01:51 AM IST
विज्ञापन
दीवार गिरी, मलबे में दबकर मासूम भाई-बहन की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोलापुर थाना क्षेत्र के अजगरा गांव में शनिवार को कच्ची दीवार गिरने से दो मासूम भाई-बहन की मौत हो गई। सुबह करीब सात बजे दोनों घर के सामने कच्ची दीवार के पास खेल रहे थे। इसी दौरान अचानक दीवार भरभरा कर गिर गई और दोनों मलबे में दब गए। ग्रामीणों की मदद से दोनों को बाहर निकाला गया, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। इस हादसे कि किसान परिवार में दिवाली का त्योहार मातम में बदल गया। वहीं, पीड़ित परिवार का हाल जानने कोई प्रशासनिक अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा।
अजगरा निवासी प्रदीप चौबे खेती के जरिये परिवार चलाते हैं। उनकी बेटी स्वाति (7) के साथ दोनो बेटे कृष्णा (6) और सार्थक (2) घर के सामने खेल रहे थे। पास में पड़ोसी सूबेदार पांडेय का कच्चा मकान था, जिसका ज्यादातर हिस्सा ढह चुका था। केवल एक कच्ची दीवार रह गई थी। तीनों भाई-बहन दीवार से सटकर खेल रहे थे। पास में ही बच्चों की बुआ मंजुलता और दादी आशा उपला बना रही थीं। इसी दौरान अचानक कच्ची दीवार सार्थक और स्वाति के ऊपर गिर पड़ी।
मलबे में दबकर दोनों की मौत हो गई। हादसे में कृष्णा बाल-बाल बच गया जबकि बुआ मंजुलता के पैर में हल्की चोट आई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। स्वाति संत उड़िया बाबा विद्यालय में कक्षा दो में पढ़ती थी। कुछ समय बाद दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया। सपा नेता लालजी सोनकर भी गांव पहुंचे और एसडीएम सदर को मामले से अवगत कराते हुए मुआवजे की मांग की। सूचना के बाद अजगरा पुलिस चौकी प्रभारी और सीओ पिंडरा भी पहुंचे थे।