फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Vyas Nagar station will become a big center of freight, there will be direct connection with DFC

Varanasi News: फ्रेट का बड़ा केंद्र बनेगा व्यास नगर स्टेशन, डीएफसी से होगा सीधा जुड़ाव

Mon, 20 Nov 2023 12:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Nov 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
Vyas Nagar station will become a big center of freight, there will be direct connection with DFC
उत्तर रेलवे के व्यास नगर स्टेशन को फ्रेट का बड़ा केंद्र बनाया जाएगा। यही से बड़ी-बड़ी कंपनियों की माल की लोडिंग और अनलोडिंग होगी। डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का जुड़ाव भी पीडीडीयूनगर से व्यासनगर की तरफ हो रहा है। इससे मालगाड़ियों की आवाजाही काफी बढ़ेगी, जिसके चलते माल ढुलाई को और गति मिलेगी। वर्तमान में व्यासनगर में मालगोदाम बना है, जहां माल की लोडिंग व अनलोडिंग होती है।
विज्ञापन

उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के फ्रेट अधिकारियों ने विस्तृत योजना तैयार की है। रेल अधिकारियों के अनुसार आने वाले समय में व्यासनगर स्टेशन मालगाड़ियों का सबसे बड़ा हब होगा। वाराणसी, पीडीडीयूनगर और प्रयागराज की ओर से आवाजाही करने वाली मालगाड़ियां व्यासनगर से होकर ही आगे बढ़ेंगी। डीएफसी की ओर से व्यासनगर में आठ किमी का लंबा फ्लाईओवर प्रस्तावित है। इससे लखनऊ-वाराणसी-प्रयागराज रूट पर मालगाड़ियों की आवाजाही काफी सुुगम होगी। पूर्व मध्य रेलवे के पीडीडीयूनगर के यार्ड स्थित डीजल शेड से व्यासनगर तक आठ किमी का फ्लाईओवर बनना है, उस पर से मालगाड़ी और यात्री ट्रेनें आराम से गुजर जाएंगी।
विज्ञापन

रेल अधिकारियों के अनुसार फ्लाईओवर के निर्माण से मालगाड़ियों की आवाजाही व्यासनगर स्टेशन पर काफी बढ़ जाएगी। इस वजह से माल की लोडिंग और अनलोडिंग के लिए व्यासनगर स्टेशन सबसे उपयुक्त होगा। यहां से वाराणसी, प्रयागराज और पीडीडीयूनगर के रास्ते बिहार, कोलकाता तक माल आसानी से जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



व्यासनगर स्टेशन को फ्रेट के रूप में विकसित किया जाना है। बहुत बड़ा मालगोदाम और अन्य कई बदलाव स्टेशन पर होंगे। - गौरव दीक्षित, स्टेशन निदेशक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed