{"_id":"5f49689b8ebc3e61f26e74ab","slug":"vyapari-city-news-vns5440223192","type":"story","status":"publish","title_hn":"औद्योगिक आस्थान चांदपुर की बदलेगी सूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औद्योगिक आस्थान चांदपुर की बदलेगी सूरत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औद्योगिक आस्थान चांदपुर में बदहाल सड़क और सीवर निर्माण कार्य जल्द शुरू किए जाएंगे। जर्जर सड़क के साथ ही पटरियों की भी मरम्मत की जाएगी। शुक्रवार को आयोजित उद्योग बंधु की वर्चुअल बैठक में यह बातें जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने उद्यमियों से कहीं। इस दौरान डीएम कौशल राज शर्मा ने कहा कि निर्माण कार्यों से पूर्व औद्योगिक आस्थान चांदपुर का निरीक्षण किया जाएगा। शासन से 10.84 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत हो चुकी है। इसका टेंडर लोक निर्माण विभाग द्वारा पूर्व में किया जा चुका है। शासन द्वारा उपलब्ध धनराशि से ही विकास कार्य किया जाना है। इस कार्य में उद्यमियों की सहभागिता जरूरी हैं।
आईटीआई छात्रों को औद्योगिक इकाइयों में कराएं अप्रेंटिस
डीएम ने उद्यमियों से कहा कि समस्त उद्यमी अनिवार्य रूप से प्राविधिक शिक्षा विभाग के पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन तत्काल कराते हुए आईटीआई प्रशिक्षु छात्रों को अपनी-अपनी इकाइयों में शासनादेशानुसार अप्रेंटिस पर रखना सुनिश्चित करें। बैठक के दौरान उद्यमी मनोज जायसवाल का चंदापुर में विद्युत कनेक्शन से संबंधित कार्यवाही काफी दिनों से लंबित होने पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिशासी अभियंता विद्युत से शाम तक रिपोर्ट तलब की। वहीं जिलाधिकारी ने किसान इंटर कालेज मिर्जामुराद में फायर स्टेशन की स्थापना के लिए चिह्नित भूमि का रिजम्प्शन एक सप्ताह में पूर्ण कराने का भी निर्देश मुख्य अग्निशमन अधिकारी को दिया है। बैठक में राजेश भाटिया, नीरज पारिख, दीपक बजाज, पंकज अग्रवाल, राहुल मेहता, अनूप नागर, पीयूष अग्रवाल, विजय, राजेश सिंह, ज्योति मिश्रा, कमलाकांत पांडेय, उपायुक्त उद्योग वीरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
निरस्त प्लाटों को किया जाएगा नए उद्यमियों को आवंटित
लघु उद्योग भारती की मांग पर जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने निरस्त प्लाटों को नए उद्यमियों को आवंटित किए जाने का भी निर्देश दिया है। यह भरोसा दिलाया कि जांच पड़ताल के बाद चांदपुर व चिरईगांव में निरस्त कुछ प्लाटों को जल्द ही नए उद्यमियों को आवंटित किया जाएगा। लघु उद्योग भारती काशी प्रांत के अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 100 प्रमुख बिंदुओं में से एक खाली औद्योगिक प्लाटों को निरस्त करके नए उद्यमियों को आवंटित करने का निर्देश है।