{"_id":"6afac519c22dd6f81801afd3","slug":"vows-fulfilled-offerings-made-24-hour-fast-is-considered-valid-just-as-36-hour-one-is-in-varanasi-2026-11-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"छठ: मन्नतें पूरी हुईं तो भरीं कोसियां, 24 घंटे का भी व्रत मान्य, बूढ़ी हो चुकीं सासु मां बहुओं को देंगी सूप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छठ: मन्नतें पूरी हुईं तो भरीं कोसियां, 24 घंटे का भी व्रत मान्य, बूढ़ी हो चुकीं सासु मां बहुओं को देंगी सूप
Mon, 16 Nov 2026 02:26 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Mon, 16 Nov 2026 02:26 PM IST
सार
काशी में छठ व्रतियों ने मन्नतें पूरी होने पर कोसियां भरीं। वहीं परंपरा से जुड़ी व्रतियों के अनुसार 36 ही नहीं 24 घंटे का भी व्रत मान्य होता है। छठ के दौरान अस्सी सहित कई घाटों पर भक्तों की भीड़ उमड़ी रही।
विज्ञापन
वाराणसी में छठ महापर्व
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
काशी के घाटों पर छठ पूजा में त्रेता युग में मां सीता से जुड़ी परंपरा भी निभाई गई। फल भरा दउरा तो बांस का ही रहा, मगर सूप पीतल का हो गया। कहीं बूढ़ी हो चुकीं सासु मां अपने बहु को सूप सौंप देंगी। रविवार की शाम काशी के अस्सी सहित कई घाटों में छठ पूजने आईं व्रतियों का परंपराओं के साथ बड़ा खास जुड़ाव रहा। जिनकी मन्नतें पूरी हुईं उन्होंने कोसी भरी। इस परंपरा को कभी अयोध्या की सुख-समृद्धि के लिए मां सीता ने निभाया था।
विज्ञापन
36 घंटे के अलावा कई महिलाओं ने 24 घंटे का व्रत रखा। नहाय-खाय और खरना की जगह सिर्फ रविवार को षष्ठी पर व्रत रखा और डूबते सूरज को अर्घ्य देकर दिया। सुबह उगते सूरज को अर्घ्य देकर व्रत का पारण करेंगी। इसी तरह सोमवार को उदय होते सूर्य देव को अर्घ्य देने के बाद उम्रदराज हो चुकीं कई सास अपनी बहुओं को सूप देने की परंपरा भी निभाएंगी। सूप देने का अर्थ ये होगा कि सास की शक्ति अब साथ नहीं दे रही है तो वे अपना सूप बहू या किसी जिम्मेदार को सौंप देती हैं।
विज्ञापन
इस परंपरा को सूर्य भगवान को समझाना भी कहते हैं। घाटों पर जजमानी प्रथा की भी झलक देखने को मिली। पूजा करने आईं व्रती स्वाति ने बताया कि डोम भईया के यहां से ही सूप आया। प्रजापति के यहां से मिट्टी के सामान आए। कई व्रतियों ने गंगा किनारे देर रात मिट्टी के चूल्हे भी बनाए। अब वे सोमवार को बिना कहीं रास्ते में रुके सीधे घर पर इसे रखेंगे।
विज्ञापन
Trending Videos
मंडप मुद्रा में खड़े रहे गन्ने, ये भी परंपरा
कोसी भरने की परंपरा में छठ पूजा पर नई उपज चढ़ाई जाती है। वेदियों के आगे गन्ने को पत्ते के साथ बांधकर मंडप जैसा बनाते हैं। उसके बीचोबीच मिट्टी की हांडी के ऊपर चारों ओर दीया लगा होता है। उस हांडी में फल-फूल और मीठा रखा जाता है। वहीं, कई लोग मिट्टी के बने हाथी पात्र में भी फल रखते हैं।
सूप पीतल का हो या बांस का, आर्थिक स्थिति तय करेगा
बीएचयू के ज्योतिष विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रो. विनय कुमार पांडेय और डॉ. सुभाष पांडेय भी छठ पूजा करने के लिए अस्सी घाट पर पहुंचे। प्रो. पांडेय ने बताया कि छठ पूजा अपने सामर्थ्य के अनुसार ही होनी चाहिए। चाहे व्रत रहना हो या धातुओं का इस्तेमाल करना। आपका जितना सामर्थ्य है उसी के अनुसार ही पूजा करने का विधान और परंपरा है। प्रो. पांडेय के अनुसार, 36 घंटे और 24 घंटे दोनों व्रत में कोई समस्या नहीं है।