Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Voting for Banaras Bar Association elections today

Varanasi News: बनारस बार एसोसिएशन चुनाव के लिए मतदान आज

Tue, 13 Dec 2022 07:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Dec 2022 07:30 AM IST
विज्ञापन
Voting for Banaras Bar Association elections today
वाराणसी। बनारस बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए मंगलवार को मतदान होगा। अध्यक्ष पद पर 5 और महामंत्री पद पर 7 प्रत्याशियों समेत कुल 19 पदों पर 44 दावेदार चुनाव मैदान में हैं। सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक होने वाले मतदान के लिए 60 बूथ बनाए गए हैं। 4901 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेेंगे। इस बार चुनाव में अध्यक्ष पर रोचक और महामंत्री पर त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिलेगा।
विज्ञापन

बनारस बार एसोसिएशन के सभागार में मंगलवार मतदान के बाद, 14 को सुबह 8 बजे से मतगणना होगी। एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन क्षत्रधारी सिंह ने सदस्यों प्रमोद कुमार पाठक, संजय कुमार वर्मा, अवधेश कुशवाहा, धर्मेंद्र नाथ शर्मा और सहायक प्रदीप श्रीवास्तव व अजय बरनवाल के साथ बैठक के बाद चुनाव तैयारियों की जानकारी दी। बताया कि 4901 मतदाताओं में आजीवन 3356 व 1545 पुराने सदस्य शामिल हैं। 70 सहायक चुनाव अधिकारी और 60 मतबूथ बनाए गए हैं। वरिष्ठ अधिवक्ता दीनानाथ सिंह,राधेश्याम चौबे और सौरभ कुमार श्रीवास्तव को पर्यवेक्षक बनाया गया है। मतदान के दौरान हैंडबिल वितरण पर रोक है। मतदान के लिए मूल पहचान पत्र लाना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed