{"_id":"6a982042e1433e9d6604fe19","slug":"voting-conducted-in-eight-schools-in-varanasi-for-teacher-felicitation-ceremony-2026-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला शिक्षक सम्मान: अपने पसंदीदा शिक्षकों को वोट देकर जानी चुनाव की प्रक्रिया, छात्रों में दिखा उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला शिक्षक सम्मान: अपने पसंदीदा शिक्षकों को वोट देकर जानी चुनाव की प्रक्रिया, छात्रों में दिखा उत्साह
Wed, 02 Sep 2026 06:45 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Wed, 02 Sep 2026 06:45 PM IST
सार
अमर उजाला शिक्षक सम्मान 2026: आठ विद्यालयों में बच्चों ने शिक्षक चुनने के लिए मतदान किया। मतदान के दौरान उनकी अंगुलियों पर स्याही लगाई गई जिसे लेकर छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह दिखाई दिया।
विज्ञापन
अमर उजाला शिक्षक सम्मान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमर उजाला की ओर से शिक्षक सम्मान समारोह 2026 श्रृंखला के तहत मंगलवार को शहर के आठ विद्यालयों में मतदान कराया गया। विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ गुप्त मतदान कर अपने पसंदीदा शिक्षक के प्रति सम्मान और स्नेह जताया।
विज्ञापन
लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छात्रों को परिचित कराने के उद्देश्य से आयोजित इस पहल में बच्चों ने कतारबद्ध होकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के दौरान उनकी अंगुलियों पर स्याही लगाई गई जिसे लेकर छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह दिखाई दिया।
विज्ञापन
हरिश्चंद्र बालिका इंटर कॉलेज, बल्लभ विद्यापीठ इंटर कॉलेज, वर्धन इंटरनेशनल स्कूल, हैप्पी मॉडल स्कूल, इंपिरियल पब्लिक स्कूल, सेंट मरियम स्कूल, बीएस इंटर कॉलेज, कंपोजिट स्कूल टेढा के चार हजार से ज्यादा छात्र-छात्राओं ने मतदान कर पसंदीदा शिक्षक चुनने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया। बच्चों ने बताया कि पहली बार अंगुली पर स्याही लगी है। मतदान का अनुभव पहली बार मिला।
विज्ञापन
संपर्क व अन्य जानकारी
- अधिक जानकारी के लिए क्यूआर कोड स्कैन करें
- अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें- 8887863180