Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Vomiting and diarrhea Both girls who died were neighbors three girls of same family were admitted

उल्टी-दस्त: मरने वाली दोनों युवतियां पड़ोसी, एक ही परिवार की तीन बच्चियां भर्ती; चिरईगांव में फिर मिले 2 मरीज

Sun, 24 Aug 2025 04:21 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 24 Aug 2025 04:21 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी के गिरधरपुर गांव में उल्टी और दस्त के रविवार के और दो मरीज मिले हैं। उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया है। यहां पहले से भी मरीज भर्ती हैं। स्वास्थ्य टीम उनका परीक्षण कर रही है।

विज्ञापन
Vomiting and diarrhea Both girls who died were neighbors three girls of same family were admitted
भर्ती डायरिया पीड़ित। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Diarrhea Case in Varanasi: चिरईगांव के गिरधरपुर गांव में उल्टी और दस्त से लोग परेशान हैं। इससे शनिवार को दो युवतियों की मौत हो गई। गांव के चार लोग की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी कर रही है। 

विज्ञापन


सूचना पाकर गांव पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घर-घर दवाइयां, क्लोरीन की गोली, ओआरएस के पैकेट बांटे। लोगों को डायरिया से बचाव के उपाय बताए गए। गिरधरपुर गांव में कुछ घरों में युवतियों और बच्चों को उल्टी-दस्त होने लगी। पहले घर वाले कुछ समझ नहीं सके, इसके बाद डॉक्टर की सलाह पर दवा लेकर आए। 
विज्ञापन


राहत नहीं मिली तो परिजन अस्पताल लेकर गए। गांव की रिंकू की बेटी अंतिमा (22) और अशोक की बेटी प्रतिमा (22) की तबीयत अधिक बिगड़ गई। परिजन अंतिमा को लेकर पहले पीएचसी चिरईगांव लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

टीम ने बांटी दवाइयां

इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उधर, प्रतिमा को पांडेयपुर के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उसने भी दम तोड़ दिया। दो युवतियों की मौत के बाद गांव में दहशत है। दूसरी ओर संतोष कुमार की तीन बेटियों के साथ ही पास में ही रहने वाली एक महिला को भी उल्टी और दस्त हो रहे हैं। 

इनका इलाज जिला अस्पताल और सीएचसी नरपतपुर में चल रहा है। इसमें तनु (9), नीता (7), मानसी (5) और रमावती (60) भर्ती है। ग्राम प्रधान सुरेंद्र ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सूचना दी। टीम डॉ. संतोष कुमार के नेतृत्व में गांव पहुंची। 

एएनएम और आशा कार्यकर्ताओं ने लोगों को डायरिया व उल्टी-दस्त से बचाव के उपायों के बारे में जागरूक किया। पीएचसी प्रभारी चिरईगांव डॉ. मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि जिन लोगों का इलाज किया जा रहा है, उनमें डायरिया के लक्षण हैं। फिलहाल गांव में लोगों को डायरिया से बचाव के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

गिरधरपुर में उल्टी-दस्त से हड़कंप, दो और मरीज मिले
चिरईगांव विकासखंड के गिरधरपुर गांव में उल्टी-दस्त का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को दो और मरीज सामने आए। परी 7 वर्ष पुत्री सुग्गी देवी बीती रात से ही उल्टी-दस्त से पीड़ित हो गई, जिसे आशा बहू की मदद से एंबुलेंस द्वारा सीएचसी नरपतपुर भेजा गया। वहीं उसी बस्ती के अशोक 45 वर्ष पुत्र हरिनाथ का घर पर इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed