{"_id":"57c73f6d4f1c1b3d782cb38c","slug":"volunteers-will-report-to-the-team","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वयंसेवकों की टीम बनाएगी रिपोर्ट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वयंसेवकों की टीम बनाएगी रिपोर्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Thu, 01 Sep 2016 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा को यूपी विधानसभा चुनाव जिताने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेेवक संघ (आरएसएस) ने पूरी ताकत झोंक दी है। जमीनी हकीकत का पता लगाने के लिए संघ ने अपने भरोसेमंद पूर्णकालिक स्वयंसेवकों की क्षेत्रवार विशेष टीम गठित की है। टीम विधानसभावार सर्वे कर अपनी रिपोर्ट संघ और भाजपा के प्रदेश के आला नेताओं को देगी। यूपी विधानसभा चुनाव में बीजेपी के टिकट के दावेदार भी सर्वे के दायरे में होंगे। टीम पार्टी के मौजूदा विधायकों के कामकाज का ब्योरा भी जुटाएगी।
संघ और बीजेपी दोनों का इस विस चुनाव में पूर्वांचल पर खास फोकस है। यही कारण है कि सर्वे का काम सबसे पहले काशी क्षेत्र से शुरू होगा। बीजेपी के काशी क्षेत्र का दायरा 14 जिलों तक है। काशी क्षेत्र में कुल 72 विधानसभा सीटें हैं। सर्वे के साथ ही इन स्वयंसेवकों का काम चुनाव तक अपने विधानसभा क्षेत्र की हरेक गतिविधि पर नजर रखना है। किसी विधानसभा में किस पार्टी के प्रत्याशी की हवा बह रही है और कहां पर बीजेपी कमजोर है, यह सारी सूचना स्वयंसेवक संघ और बीजेपी के सीनियर नेताओं तक पहुंचाएंगे। काशी क्षेत्र के 72 विधानसभाओं के लिए पूर्णकालिक स्वयंसेवकों की सूची को संघ की मंजूरी मिल गई है। बीजेपी के प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल इन स्वयंसेवकों के सीधे संपर्क में होंगे।