फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   volleyball championship Institute of Agricultural Sciences defeated Department of Management Studies 2-0

वॉलीबॉल: अटैकर निखिल और ब्लॉकर विकास के खेल से कृषि विज्ञान संस्थान ने प्रबंध शास्त्र को 2-0 से हराया

Fri, 30 Jan 2026 05:50 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Fri, 30 Jan 2026 05:50 PM IST
सार

एंफीथियेटर मैदान पर अंतर संकाय वॉलीबॉल चैंपियनशिप शुरू हुई। इस दौरान प्रबंध शास्त्र संकाय के खिलाड़ियों की रणनीति नाकाम रही। अटैकर निखिल और ब्लॉकर विकास के खेल से कृषि विज्ञान संस्थान ने प्रबंध शास्त्र को 2-0 से हराया। 
 

विज्ञापन
volleyball championship Institute of Agricultural Sciences defeated Department of Management Studies 2-0
वॉलीबॉल खेलते खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद बीएचयू की ओर से अंतर संकाय वॉलीबॉल चैंपियनशिप एंफीथियेटर मैदान पर बृहस्पतिवार से शुरू हुई। इस प्रतियोगिता में बीएचयू के अलग-अलग संकायों और संस्थानों की आठ टीमों के 96 खिलाड़ी और आठ मैच ऑफिशियल हिस्सा ले रहे हैं। उद्घाटन मैच में कृषि विज्ञान संस्थान के अटैकर निखिल और ब्लॉक विकास राणा के तेज हिट के आगे प्रबंध शास्त्र संस्थान के खिलाड़ियों की रणनीति काम नहीं आई। यह मैच कृषि विज्ञान संस्थान ने 2-0 के स्कोर से जीतने में कामयाब रही।

विज्ञापन


प्रतियोगिता का पहला मैच कृषि विज्ञान संस्थान और प्रबंध शास्त्र संस्थान के बीच खेला गया। विकास राणाा और निखिल कुमार ने टीम के साथ तालमेल दिखाते हुए शानदार प्रदर्शन किया। निखिल ने अकेले आठ अंक स्कोर किए। इसमें कृषि विज्ञान संस्थान की टीम ने सीधे सेट में 2-0 (25-12 और 25-17 स्कोर) से बढ़त बनाकर जीत हासिल करने में कामयाब हुई।
विज्ञापन


दूसरा मैच वाणिज्य संकय और डीएवी पीजी कॉलेज के बीच खेल गया। इसमें डीएवी कॉलेज की टीम ने सीधे सेट में 2-0 (25-22 और 25-17 स्कोर) से जीत हासिल की। शुभारंभ विवि क्रीड़ा परिषद के महासचिव प्रो. एके नेमा ने खिलाड़ियों से परिचय लेकर किया। आयोजक सचिव डॉ. रॉबिन कुमार सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता में अलग-अलग संस्थानों के कुल 8 पुरुष टीम हिस्सा ले रही हैं। संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय की टीम पंजीयन के बावजूद खेलने नहीं आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अध्यक्षता शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रो अभिमन्यु सिंह ने की। इस अवसर पर विश्वविद्यालय क्रीडा परिषद की सचिव प्रो. अर्चना सिंह, डॉ. राजीव सिंह, शारीरिक शिक्षा विभाग से डॉ. केके यादव, डॉ. विनायक दुबे, डॉ. अभिषेक वर्मा, डॉ. शैलेश कुमार, डीएवी पीजी कॉलेज की प्रो. मीनू लाकरा मौजूद रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed