जिंदादिली का स्तंभ पंचतत्व में विलीन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शवयात्रा सुबह 8:30 बजे पियरी स्थित उनके आवास वेद भवन से निकली। संकट मोचन मंदिर के महंत प्रो. विश्वंभर नाथ मिश्र, ख्याल गायक डॉ. राजेश्वर आचार्य, साहित्यकार डॉ. जितेंद्र नाथ मिश्र, गजलकार विनय कपूर गाफिल, सांड़ बनारसी, डॉ, राम सुधार सिंह, महेंद्र सिंह नीलम, आशुतोष चतुर्वेदी, डॉ. जयशंकर जय, एडीएम ओम प्रकाश चौबे, अनूप जायसवाल, दिलीप सिंह समेत तमाम लोगों ने घाट पर पहुंचकर उन्हें अंतिम विदाई दी।
यूपी बार कौंसिल के सदस्य एडवोकेट हरिशंकर सिंह, श्रीनाथ त्रिपाठी, बनारस बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल कुमार पांडेय, सेंट्रल बार के पूर्व अध्यक्ष शरद त्रिपाठी, इंद्रमणि मिश्र, सेंट्रल बार के पूर्व महामंत्री अशोक राय, सेंट्रल बार के महामंत्री शिवपूजन सिंह गौतम, महेंद्र पाठक, सेंट्रल बार के पूर्व महामंत्री अरविंद राय, बनारस बार के पूर्व अध्यक्ष राधेश्याम सिंह, बनारस बार के पूर्व महामंत्री नित्यानंद राय, बनारस बार के पूर्व उपाध्यक्ष ललित मोहन, ओपी पांडेय, राजेंद्र त्रिवेदी के अलावा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. राजेश मिश्र, भाजपा नेता नीलकंठ तिवारी, बसपा के राकेश त्रिपाठी, कांग्रेस के अनिल श्रीवास्तव समेत कई नेता भी पहुंचे।