{"_id":"59c60c2b4f1c1b21688b619c","slug":"vishwnath-temple-will-become-help-for-poor-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"काशी में गरीबों के लिए सहारा बनेगा बाबा विश्वनाथ का ‘अन्नक्षेत्र’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी में गरीबों के लिए सहारा बनेगा बाबा विश्वनाथ का ‘अन्नक्षेत्र’
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Sat, 23 Sep 2017 12:54 PM IST
विज्ञापन
बाबा विश्वनाथ के अन्नक्षेत्र की पीएम ने रखी आधारशिला
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर के अन्नक्षेत्र की शुक्रवार को बड़ालालपुर में बटन दबाकर आधारशिला रखी। 13 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह अन्नक्षेत्र पांच मंजिला होगा।
आधुनिक सुविधाओं से युक्त बाबा की इस रसोई में पांच हजार से अधिक गरीब एक साथ बैठकर भोजन कर सकेंगे। विश्वनाथ मंदिर के अधिग्रहण के 34 वर्ष बाद पहली बार बाबा के अन्नक्षेत्र की शुरुआत काशी में होने जा रही है।
इस अन्नक्षेत्र के तीन तलों पर सिर्फ संतों, संन्यासियों, तीर्थयात्रियों और गरीबों के भोजन की व्यवस्था रहेगी। एक तल पर आधुनिक रसोई और एक तल पर कर्मचारियों के रहने की सुविधा।
विज्ञापन
विश्वनाथ मंदिर न्यास परिषद के अध्यक्ष आचार्य पं. अशोक द्विवेदी और सीईओ एसएन त्रिपाठी ने बड़ालालपुर में उद्घाटन अवसर पर बताया कि काशी में यह अन्नक्षेत्र गरीबों के लिए वरदान साबित होगा। कार्यदायी संस्था आवास विकास परिषद को निर्माण की जिम्मेदारी दी गई है। जल्द ही निर्माण आरंभ हो जाएगा।