{"_id":"586bdfaa4f1c1b4d56159530","slug":"vishwanath-temple-without-line-tickets-available-in-just-500","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच सौ रुपये के टिकट में बिना लाइन लगे विश्वनाथ मंदिर में दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच सौ रुपये के टिकट में बिना लाइन लगे विश्वनाथ मंदिर में दर्शन
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Tue, 03 Jan 2017 11:00 PM IST
विज्ञापन
काशी विश्वनाथ मंदिर में सहज दर्शन की व्यवस्था लागू
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशी विश्वनाथ मंदिर में बाबा भोले के दर्शन के लिए लगने वाले कतार के झंझट से आप मुक्त हो सकते हैं। इसके लिए आपको मात्र 500 रुपए का टिकट लेना होगा।
काशी विश्वनाथ मंदिर में मंगलवार को सहज दर्शन की व्यवस्था पर मुहर लगा दी गई है। पांच सौ रुपये के शुल्क पर अब कोई भी बिना लाइन में लगे बाबा का दर्शन कर सकेगा।
ऐसे श्रद्धालुओं को मंदिर प्रशासन विशेष द्वार से प्रवेश देगा। इसके अलावा नियमित दर्शनार्थियों को वार्षिक शुल्क के आधार पर तीन पहर दर्शन के लिए अलग-अलग पास जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
मंदिर विस्तार के लिए चार भवनों को खरीदने के साथ बाबा का अन्नक्षेत्र खोलने का भी मार्ग प्रशस्त हो गया है। यह अहम फैसले मंगलवार की शाम काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास परिषद की बैठक में लिए गए।
कमिश्नरी सभागार में न्यास अध्यक्ष आचार्य पं. अशोक द्विवेदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में श्रद्धालु हित में अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।
मुख्य कार्यपालक अधिकारी एसएन त्रिपाठी ने एजेंडा पढ़कर सुनाया। इसके बाद पांच सौ रुपये के निर्धारित शुल्क पर सहज दर्शन की सुविधा का एलान किया गया।
शुल्क जमा कर अब कोई भी भक्त बिना लाइन में लगे बाबा का दर्शन कर सकेगा। ऐसे श्रद्धालुओं को अलग से रास्ता दिया जाएगा, ताकि उन्हें घंटों कतार में न लगना पड़े।
इसके अलावा दैनिक दर्शनार्थियों को अब 31 सौ रुपये वार्षिक शुल्क पर तीन अलग-अलग रंग के पास जारी करने का निर्णय लिया गया। लाल, हरे और पीले रंग के पास सुबह, दोपहर, शाम के दर्शनार्थियों के लिए जारी किए जाएंगे।
मंदिर प्रशासन जम्मूकोठी में बाबा का अन्नक्षेत्र खोलने के प्रस्ताव को ध्वनिमत से पारित किया।
इसके अलावा शापुरी माल के पास एक भवन के अलावा मंदिर से लगे तीन अन्य भवनों को भी खरीदने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।