फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Vishwanath temple will not become slippery floor rough

विश्वनाथ मंदिर में नहीं होगी फिसलन बनेगा खुरदुरा फर्श

Sun, 27 Dec 2015 01:57 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी Updated Sun, 27 Dec 2015 01:57 AM IST
विज्ञापन
Vishwanath temple will not become slippery floor rough
काशी विश्वनाथ मंदिर में फिसलन से बचने के लिए फ्लेम्ड ग्रेनाइट लगाए जाएंगे। इसके लिए शनिवार को कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम ने तीन जगहों पर प्रयोग के तौर पर फ्लेम्ड ग्रेनाइट लगवाए। मंदिर प्रशासन का कहना है कि अगर  यह प्रयोग सफल रहा तो मंदिर परिसर में नए सिरे से ग्रेनाइट का खुरदुरा फर्श बिछाया जाएगा। 
विज्ञापन


फिसलन से अक्सर श्रद्धालुओं के गिरने और चोटहिल होने की घटनाओं को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने संगमरमर के फर्श की जगह फ्लेम्ड ग्रेनाइट लगाने का निर्णय लिया है। इसकी प्रक्रिया शुरू हो गई है। शनिवार को राजकीय निर्माण निगम के ठेकेदार ने गर्भगृह के पास तीन जगहों पर फ्लेम्ड ग्रेनाइट लगवा दिया।
विज्ञापन


अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी पीएन द्विवेदी ने बताया कि इन पत्थरों को टेस्टिंग के तौर पर लगवाया गया है। अगर इससे फिसलन रोकने में कामयाबी मिली तो इन पत्थरों को लगाने की संस्तुति की जाएगी। अन्यथा दूसरा रास्ता निकाला जाएगा। हालांकि कुछ लोग मंदिर में फ्लेम्ड ग्रेनाइट लगाए जाने को उचित नहीं मान रहे हैं। उनका कहना है कि इसका इस्तेमाल गलियों में बिछाने के लिए किया जाता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed