फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Vishwanath temple officials signed on bogus Czech

विश्वनाथ मंदिर के फर्जी चेक पर अफसरों के दस्तखत

Tue, 08 Sep 2015 02:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Tue, 08 Sep 2015 02:09 AM IST
विज्ञापन
 Vishwanath temple officials signed on bogus Czech
दो महीने पहले बाबा विश्वनाथ के बैंक खाते से जारी हुए चेक पर मंदिर के ही अफसरों के हस्ताक्षर पाए गए हैं। इस जानकारी के बाद मामले को दबाने की कोशिशें शुरू हो गई हैं। चौक थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए मामला उजागर होने के बाद तहरीर भी दी गई लेकिन इस प्रकरण को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। कहा जा रहा है कि बाबा के खाते से फर्जी चेक जारी करने की यह एक बानगी भर है। जांच की जाए तो इस तरह के कई मामलों का खुलासा हो सकता है।  
विज्ञापन

दो महीने पहले इलाहाबाद बैंक की चौक शाखा के बाबा के खाते से 4.85 लाख रुपये का चेक जारी किया गया था।

जांच के दौरान इस चेक पर मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अजय कुमार अवस्थी और सहायक लेखाधिकारी अभिषेक वर्मा के हस्ताक्षर पाए गए। महाराष्ट्र के नागपुर की फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी राजेश एल पांडेय के नाम से जारी किए गए इस चेक पर हस्ताक्षर इन अफसरों के ही हैं या किसी ने बनाए हैं, इसे लेकर स्थिति अब तक स्पष्ट नहीं हो सकी है। अफसरों का कहना है कि किसी ने धोखाधड़ी कर चेक अपने नाम से बनवा लिए और उसे भुनाने की कोशिश की गई। नागपुर की जिस बैंक शाखा में राजेश ने इस चेक को भुनाने की कोशिश की, उसमें उसके नाम का खाता भी है।
विज्ञापन


संयोग था कि चेक विश्वनाथ मंदिर की ओर से जारी होने की वजह से नागपुर की बैंक के प्रबंधक ने जब वाराणसी के संबंधित बैंक शाखा के प्रबंधक से बात कर इसका सत्यापन कराया तब पता चला कि मंदिर प्रशासन की ओर से इस तरह का चेक जारी ही नहीं किया गया है। इसके बाद उस चेक को निरस्त कर दिया गया। फिलहाल अब इस मामले पर परदा डालने की पूरी कोशिशें की जा रही हैं। एक अफसर ने नाम न छापने के आग्रह पर बताया कि उस चेक को मंदिर के ही कुछ कर्मचारियों ने बाबा के लिए जमीन खरीदने के नाम पर राजेश एल के नाम से जारी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed