फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Vishwanath Dham directly relate Pashupatinath

विश्वनाथ धाम से सीधे जुड़ेगा पशुपतिनाथ धाम

Wed, 04 Mar 2015 02:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 04 Mar 2015 02:25 AM IST
विज्ञापन
Vishwanath Dham directly relate Pashupatinath
वाराणसी। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बुधवार को परिवहन निगम की बहुप्रतीक्षित भारत-नेपाल मैत्री बस सेवा का शुभारंभ करेंगे। रोडवेज की वातानुकूलित वोल्वो बस वाराणसी से काठमांडू तक जाएगी। बस सेवा के जरिए नेपाल के लोग काशी विश्वनाथ और बनारस के लोग पशुपतिनाथ मंदिर का दर्शन आसानी से कर सकेंगे।
विज्ञापन


बस किराया 1333  रुपये होगा। बुधवार को उद्घाटन के दिन यात्रियों को किराये में 25 प्रतिशत की छूट दी गई है। मार्च भर दस प्रतिशत की छूट मिलेगी। पहले दिन सफर करने वाले यात्रियों को रोडवेज की ओर से उपहार भी दिए जाएंगे। पुरुष यात्रियों को कुर्ता-पाजामा और महिला यात्रियों को साड़ी दी जाएगी। सुरक्षा के लिहाज से बस में ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम (जीपीएस) और सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
विज्ञापन



बुधवार को पहले दिन वोल्वो बस दिन में 11 बजे काठमांडू के लिए रवाना की जाएगी। इसके बाद यह कैंट रोडवेज परिसर से रोजाना रात साढ़े दस बजे जाएगी। बस तकरीबन 13 घंटे में काठमांडू पहुंचेगी। आजमगढ़, गोरखपुर और सोनौली में इसका स्टापेज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


काठमांडू से भी बस रोजाना रात साढ़े दस बजे काशी के लिए रवाना होगी। मनोरंजन के उद्देश्य से बस में टीवी भी लगाई गई है। राज्य परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक पीके तिवारी ने बताया कि काफी समय से वाराणसी से काठमांडू तक बस चलाने की तैयारी की जा रही थी। बुधवार से इसकी शुरुआत हो जाएगी।


मंगलवार की शाम को ही बस की सभी 38 सीटें बुक हो चुकी थीं। उद्घाटन कार्यक्रम पुलिस लाइन में आयोजित होगा। वहां मुख्यमंत्री अखिलेश यादव हरी झंडी दिखाकर बस सेवा का शुभारंभ करेंगे। उम्मीद है कि मैत्री बस सेवा लोगों को पसंद आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed