{"_id":"5dcdb3ad8ebc3e54d61e0f3e","slug":"vishvnath-sanatan-dharm-vidyalay-varanasi-news-vns4943858134","type":"story","status":"publish","title_hn":"परसूपुर में खुलेगा मेडिकल कालेज, हटाया जाएगा अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परसूपुर में खुलेगा मेडिकल कालेज, हटाया जाएगा अतिक्रमण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। श्री विश्वनाथ सनातन धर्म विद्यालय की जमीन पर काशी विश्वनाथ मंदिर प्रशासन मेडिकल कालेज खोलने की तैयारी कर रहा है। विद्यालय को दान में मिली 18 एकड़ जमीन के हिस्से पर हुए अतिक्रमण को भी जल्द ही हटाया जाएगा। विद्यालय से जुड़े पुराने कागजातों को खंगाला जा रहा है। 1940 के बाद से लेकर वर्तमान तक के कागजातों की जांच के बाद मंदिर प्रशासन इस मामले में आगे कार्रवाई करेगा।
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विशाल सिंह ने बताया कि कागजातों की जांच के बाद यह पता चला है कि मंदिर के खर्चे से ही विद्यालय का संचालन होता था। इससे पता चलता है कि विद्यालय मंदिर की ही संपत्ति है। चिटफंड कार्यालय से पुराने बायलाज की जांच भी कराई गई है। विद्यालय को दान में मिली जमीन पर मेडिकल कालेज खोलने की तैयारी है। विद्यालय में अगर बच्चों की संख्या कम है तो बच्चों को दूसरे विद्यालय में शिफ्ट कराया जाएगा। इसके साथ ही विद्यालय की संबद्धता रद्द कराने के लिए सिफारिश की जाएगी और विद्यालय की जमीन को मंदिर प्रशासन अपने कार्य में इस्तेमाल करेगा। श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर के सीईओ ने बताया कि इस जमीन से जुड़े श्रीकाशी विश्वनाथ इंटर कालेज का रजिस्ट्रेशन चिटफं ड ऑफिस में 14 फ रवरी 1940 को कराया गया। इस जमीन की लड़ाई के लिए भारत बचाओ एकता मंच भी सामने आया है।
बता दें कि स्टेट हाईवे 74 से करीब चार सौ मीटर दूर स्थित इस जमीन पर मेडिकल कालेज खोलने पर बनारस और मिर्जापुर के लोगों को फायदा होगा। वहीं बृहस्पतिवार को कुछ वकीलों ने मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी से मिलकर अतिक्रमण हटाने और मंदिर के जमीन के संरक्षण पर पहल करने के लिए ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन
श्री विश्वनाथ सनातन धर्म इंटर कालेज के प्रबंधक कुलदीप सिंह सरीन का कहना है कि विद्यालय की जमीन पर जो दावे किए जा रहे हैं वह पूरी तरह से निराधार है। परसूपुर की जमीन पर अतिक्रमण हटाने के लिए हम लोग वर्षों से लड़ाई लड़ रहे हैं। विद्यालय की जमीन पर भूमाफिया ने क ब्जा जमाकर अवैध रूप से कालोनियां बसा दी हैं।
मालिकाना हक के लिए जारी है लड़ाई
परसूपुर में विद्यालय को दान में मिली जमीन के मालिकाना हक को लेकर लंबे समय से लड़ाई जारी है। बनारस और मिर्जापुर की सीमा पर स्थित इस जमीन को लेकर मिर्जापुर के रूदौली गांव के गंगा यादव वगैरह व फु न्नन यादव के परिवार के भरत व माता प्रसाद ने लंबी लड़ाई कोर्ट में लड़ी, लेकिन वह हार गए। पावर ऑफ एटार्नी श्रीकाशी विश्वनाथ सनातन विद्यालय के प्रबंधक के पास होने के कारण इस जमीन को कोई खरीद नहीं सका।
करसड़ा में इंजीनियरिंग कालेज खोलने की तैयारी
वाराणसी। परसूपुर से जुड़े करसड़ा गांव की करीब 20 बिगहा जमीन पर इंजीनियरिंग कालेज खोलने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए वहां दो माह पहले कमिश्नर दीपक अग्रवाल के निर्देश पर राजातालाब एसडीएम व तहसीलदार ने पैमाइश करवाई थी। इसके लिए प्रस्ताव भी प्रशासन स्तर से बनाया जा रहा है। प्रशासन की तैयारी है कि वहां शिक्षा का दूसरा हब तैयार किया जाए। एसडीएम राजातालाब अमृता सिंह ने बताया कि कई तरह के प्रस्तावों के लिए जमीन की पैमाइश करसड़ा में कराई गई है।