फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   virendra singh mast hit yashwant singh said he is anarth shastri

कांग्रेस की भाषा बोल रहे यशवंत सिन्हा, वो अर्थशास्त्री नहीं अनर्थ शास्त्रीः भदोही सांसद

Thu, 28 Sep 2017 08:04 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,भदोही
ब्यूरो,अमर उजाला,भदोही Updated Thu, 28 Sep 2017 08:04 PM IST
विज्ञापन
virendra singh mast hit yashwant singh said he is anarth shastri
वीरेंद्र सिंह मस्त - फोटो : ANI
भदोही सांसद और भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह मस्त ने भूतपूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा के बारे में अपने बयान ‘यशवंत सिन्हा अर्थशास्त्री नहीं अनर्थ शास्त्री थे’ पर कायम हैं। उन्होंने कहा है कि मैं उन्हें अच्छी तरह जानता हूं।
विज्ञापन


स्वदेशी आंदोलन के दौरान उनके साथ काम किया है। ये लोग स्वार्थ की खातिर पार्टी पर दबाव बनाने के लिए ऐसा बयान देते हैं। यशवंत सिन्हा को अनर्थ शास्त्री का तमगा देकर सियासी गलियारे में हलचल मचा चुके मस्त ने बृहस्पतिवार को अमर उजाला से बातचीत में कहा कि यशवंत सिन्हा कांग्रेस की भाषा बोल रहे हैं।
विज्ञापन


वह कहते हैं कि बीजेपी के लोग डर रहे हैं और बोल नहीं रहे हैं। जबकि उन्हें समझना चाहिए कि ऐसा बिल्कुल नहीं है। प्रधानमंत्री और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की दूरगामी सोच से देश तेजी से आगे बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर बीजेपी के लोग डर रहे होते तो शायद मैं किसान मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष न होता। कहा कि वित्तमंत्री रहते हुए यशवंत सिन्हा ने खुद सोना गिरवी रखा था। भाजपा से उनका जुड़ाव अवसरवादिता की परिणति है। जिसके पास राजनीतिक पवित्रता नहीं है, वह आर्थिक पवित्रता की बात क्या करेगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed