{"_id":"67a65b39af7e5b81c907e12b","slug":"viral-video-in-varanasi-policeman-bad-touch-women-and-girls-inappropriately-2025-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News : महिलाओं-बच्चियों की कमर के नीचे हाथ मार रहा होमगार्ड, वीडियो वायरल; जांच कर रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News : महिलाओं-बच्चियों की कमर के नीचे हाथ मार रहा होमगार्ड, वीडियो वायरल; जांच कर रही पुलिस
Sat, 08 Feb 2025 12:43 AM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sat, 08 Feb 2025 12:43 AM IST
सार
वायरल वीडियो के बाबत अभी खास जानकारी सामने नहीं आई है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो बनारस के दशाश्वमेध के आसपास की है। पुलिस के अनुसार, ये इधर बीच का मामला नहीं लग रहा है।
विज्ञापन
वायरल वीडियो से निकाली गई फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी में एक वीडियो वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो गोदाैलिया से दशाश्वमेध मार्ग का है। वीडियो में एक पुलिसकर्मी महिलाओं को बैड टच करते हुए गंगा घाट की तरफ जा रहा है। वीडियो के लास्ट में उसने एक बच्ची को भी बैड टच किया है। हालांकि, अमर उजाला इसकी पुष्टि नहीं करता।
विज्ञापन
वाराणसी में गोदौलिया से दशाश्वमेध मार्ग पर भीड़ में चलती हुई महिलाओं और युवतियों के साथ एक होमगार्ड की अभद्रता का वीडियो शुक्रवार की रात सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि वीडियो कब का है।
विज्ञापन
वीडियो के वायरल होते ही कमिश्नरेट की पुलिस उसकी जांच में जुट गई है और होमगार्ड को चिह्नित करने का प्रयास किया जा रहा है।
गोदौलिया से दशाश्वमेध मार्ग का दो मिनट 26 सेकेंड का वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वायरल हुआ है। वायरल वीडियो के अनुसार एक होमगार्ड भीड़ के बीच चलते हुए महिलाओं और युवतियों के कमर के नीचे जान-बूझकर अपना बायां हाथ मारते हुए चल रहा था।
विज्ञापन
होमगार्ड के पीछे चल रहा कोई व्यक्ति उसकी करतूत को अपने कैमरे में कैद करते हुए चल रहा था। उधर, इस संबंध में पूछे जाने पर एडीसीपी काशी जोन सरवणन टी. ने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लिया गया है।
प्रथम दृष्टया वीडियो हाल के दिनों का प्रतीत नहीं हुआ है। कारण कि इन दिनों गोदौलिया से दशाश्वमेध मार्ग पर पुलिस के भी चार पहिया वाहनों की आवाजाही पर पाबंदी है। वीडियो में चार पहिया एक वाहन भी जाते हुए दिख रहा है। फिलहाल चेक कराया जा रहा है कि वीडियो कब की है और संबंधित होमगार्ड कौन है। पुष्टि होते ही संबंधित होमगार्ड के खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।