{"_id":"6159c2368ebc3e62553ea7d6","slug":"vip-party-will-hold-helicopter-rally17-districts-including-varanasi-from-october-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीआईपी पार्टी करेगी हेलीकॉप्टर रैली: वाराणसी समेत 17 जिलों में होंगी रैलियां, 28 अक्तूबर से होगी शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीआईपी पार्टी करेगी हेलीकॉप्टर रैली: वाराणसी समेत 17 जिलों में होंगी रैलियां, 28 अक्तूबर से होगी शुरुआत
Sun, 03 Oct 2021 08:16 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 03 Oct 2021 08:16 PM IST
विज्ञापन
विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी (फाइल फोटो)।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी की वाराणसी समेत 17 जिलों में हेलीकॉप्टर रैलियां निकलेंगी। रैली के बाबत पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष हरिशंकर निषाद ने जिले के आठों विधानसभा समेत बूथ स्तर तक को तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
शिवपुर स्थित हुई बैठक में जिलाध्यक्ष सुचित कुमार साहनी ने कोर कमेटी गठित करते हुए कहा कि 28 अक्तूबर से 17 जिलों में हेलीकॉप्टर रैली के माध्यम से जनता और अपने कार्यकर्ताओं से राष्ट्रीय अध्यक्ष रूबरू होंगे। बिहार सरकार में मंत्री मुकेश सहनी के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
विज्ञापन
देश में बड़ी हो या छोटी पार्टी सभी ने हमारी जाति व समाज के लोगों को लॉलीपॉप थमा कर सिर्फ गुमराह किया और ठगा है। बैठक में युवा मोर्चा प्रदेश सचिव धनंजय साहनी, राहुल, देवेंद्र, कमल साहनी, मोहम्मद अकरम, निजामुद्दीन, मानता प्रसाद, सुदर्शन साहनी, सहादुर साहनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन