फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Violence and outrage in ghazipur college

गाजीपुर के इस कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के दौरान जमकर हुआ बवाल, लाठीचार्ज

Fri, 15 Sep 2017 10:42 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो,अमर उजाला,गाजीपुर Updated Fri, 15 Sep 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
Violence and outrage in ghazipur college
छात्र गुटों में मारपीट, पथराव, पुलिस ने किया लाठीचार्ज - फोटो : अमर उजाला
गाजीपुर के स्वामी सहजानंद महाविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव में शुक्रवार को मतगणना के दौरान छात्रों के दो गुटों में विवाद के बाद जमकर मारपीट और पथराव हुआ। छात्रों को काबू में करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया। पथराव से एसपी और एक पुलिस कर्मी समेत कई लोग चोटिल  हो गए।
विज्ञापन


क्षेत्र में भगदड़ मच गई और दुकानें धड़ाधड़ बंद हो गईं। पुलिस शाम को सात छात्रों को पकड़कर कोतवाली ले आई, जिसके बाद छात्र फिर उग्र हो गए और कोतवाली पर पथराव कर दिया। छात्रों को काबू में करने के लिए कई थानों की फोर्स बुला ली गई है। क्षेत्र में देर रात तक स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई थी।
विज्ञापन


स्वामी सहजानंद महाविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदान शुक्रवार को हुआ। मतदान के बाद दोपहर दो बजे मतगणना शुरू हुई। इसी बीच दो प्रत्याशियों के समर्थक परिणाम को लेकर आपस में उलझ गए। उनके बीच तीखी झड़प और मारपीट शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी जानकारी होते ही अन्य समर्थक भी वहां पहुंच गए और हंगामा करने लगे। हंगामे की सूचना मिलते ही सीओ सिटी हृदयानंद सिंह बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स के साथ वहां पहुंचे और छात्रों  को खदेड़ना शुरू कर दिया।

इससे छात्र आक्रोशित हो गए और पुलिस पर पथराव कर दिया। पथराव की जानकारी होते ही जिलाधिकारी के बाला जी और पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा मौके पर पहुंच गए। छात्रों के पथराव में पुलिस अधीक्षक और एक सिपाही समेत कई छात्रों को भी चोंटे आईं। छात्रों के पथराव करने के बाद पुलिस ने भी मोर्चा संभाला और लाठी चार्ज कर छात्रों को खदेड़ दिया। 

छात्रों ने कोतवाली पर किया पथराव

Violence and outrage in ghazipur college
छात्र गुटों में मारपीट, पथराव, पुलिस ने किया लाठीचार्ज - फोटो : अमर उजाला
उधर महाविद्यालय में चल रही मतगणना में बेईमानी का आरोप लगाते हुए कुछ प्रत्याशी और समर्थक आपस में भिड़ गए। साथ ही पुर्नमतगणना की मांग करने लगे। छात्रों की मांग पर कालेज प्रशासन की ओर से पुन: मतगणना कराई गई।

इसी बीच छात्रनेताओं आकाश राय, दिनेश राय, चंदन राय सहित सात लोगों को पुलिस पूछताछ के लिए कोतवाली ले गई। इनमें से आकाश राय और दिनेश राय को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया है। जबकि चंदन राय सहित पांच छात्रों बैठा लिया गया।

उधर हिरासत में लिए गए छात्रों के समर्थक देर शाम बड़ी संख्या में कोतवाली पहुंचे और हंगामा करते हुए  पथराव कर दिया। छात्रों के पथराव करते ही कोतवाली के आस-पास अफरा-तफरी मच गई।

छात्रों के उपद्रव की जानकारी होते ही कुछ ही देर में जिले के विभिन्न थानों की कोतवाली पहुंच गई और छात्रों को खदेड़ते हुए भगा दिया। वाहनों को किसी तरह के नुकसान से बचाने के लिए पुलिस कर्मी कई दो पहिया वाहनों को उठाकर कोतवाली ले आए।

इसके बाद पुलिस और मजिस्ट्रेट ने शहर में चक्रमण किया। दुकानें बंद हो गईं और सड़कों पर सन्नाटा छा गया। पकड़े गए छात्रों का जिला अस्पताल में देर रात मेडिकल कराया गया।

मामले में एसपी सोमेन वर्मा ने कहा कि पुलिस ने किसी भी छात्र को हिरासत में नहीं लिया है। कुछ लोगों से पूछताछ की गई और फिर छोड़ दिया गया। पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed