फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Vindhyavasini temple board may open by 22 June

भक्तों को अब और नहीं करना होगा इंतजार, 22 जून तक खुल सकता है मां विंध्यवासिनी का दरबार

Fri, 19 Jun 2020 12:23 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Fri, 19 Jun 2020 12:23 AM IST
विज्ञापन
Vindhyavasini temple board may open by 22 June
मां विंध्यवासिनी

मिर्जापुर के विश्व प्रसिद्ध मां विंध्यवासिनी धाम को खोलने के लिए गुरुवार को श्री विंध्य पंडा समाज व्यवस्थापिका समिति की बैठक में नामित पांच सदस्यीय टीम ने 48 घंटे बाद अपनी कार्य योजना रिपोर्ट सौंप दी। समिति के पदाधिकारियों की बैठक के बाद शुक्रवार को यह कार्ययोजना डीएम को सौंपी जाएगी। उसके बाद मां विंध्यवासिनी मंदिर के कपाट खोलने पर विचार किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक 22 जून तक मां विंध्यवासिनी मंदिर के पट श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोले जा सकते हैं। 

विज्ञापन


सरकार की गाइडलाइन के अनुसार मंदिर में भक्तों को दर्शन व पूजन कराने की व्यवस्था की जा रही है। मंदिर खुलने के बाद सुरक्षा व्यवस्था और दर्शन कराने के तरीके को लेकर कार्य योजना बनाने के लिए श्री विंध्य पंडा समाज की ओर से पांच सदस्यीय टीम का गठन किया था। टीम ने 48 घंटे बाद कार्य योजना अध्यक्ष को सौंप दी है। रिपोर्ट मिलने और इसी दिन देर शाम हुई बैठक के बाद मंदिर खुलने की सुगबुगाहट तेज हो गई।

विज्ञापन

पांच सदस्यीय टीम की कार्य योजना प्राप्त हो चुकी है। शुक्रवार को जिलाधिकारी के समक्ष इस कार्य योजना को रखते हुए जल्द से जल्द मंदिर खोलने पर विचार किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पंकज द्विवेदी अध्यक्ष, श्री विंध्य पंडा समाज विंध्याचल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed