फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Vindhyachal temple record broken 10 lakh devotees visited from Mahakumbh 2025

Vindhyachal Dham: रिकॉर्ड टूटा... पहली बार एक दिन में 10 लाख श्रद्धालुओं ने किए मां विंध्यवासिनी के दर्शन

Fri, 31 Jan 2025 09:16 AM IST
प्रगति चंद विंध्याचल (मिर्जापुर)/वाराणसी।
विंध्याचल (मिर्जापुर)/वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Fri, 31 Jan 2025 09:16 AM IST
सार

महाकुंभ के पलट प्रवाह के साथ ही मां विंध्यवासिनी धाम में हर रोज लाखों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन- पूजन के लिए पहुंच रहे हैं। वहीं काशी विश्वनाथ धाम में भी भक्तों का रेला लगा है। 

विज्ञापन
Vindhyachal temple record broken 10 lakh devotees visited from Mahakumbh 2025
मां विंध्यवासिनी धाम में दर्शन के लिए लगी भक्तों की कतार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रयागराज महाकुंभ के पलट प्रवाह के बीच शुरू हुए गुप्त नवरात्र के पहले दिन विंध्याचल धाम में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। बृहस्पतिवार को 10 लाख से अधिक भक्तों ने मां विंध्यवासिनी के दर्शन किए।

विज्ञापन


विश्वनाथ धाम में सवा आठ लाख भक्तों ने लगाई हाजिरी
वहीं, सवा आठ लाख भक्तों ने काशी में बाबा विश्वनाथ के दरबार में हाजिरी लगाई। करीब दो किमी लंबी लाइन श्रद्धालुओं की लगी रही। बाबा कालभैरव, विशालाक्षी मंदिर और माता अन्नपूर्णा मंदिर में भी भीड़ रही। वाराणसी में भोर में 2:45 बजे मंगला आरती के बाद बाबा विश्वनाथ के दर्शन शुरू हुए। गेट नंबर चार की तरफ से लगी लाइन चौक से मैदागिन चौराहे के आगे पहुंच गई। गिरजाघर से गोदौलिया जाने वाली एक लेन को वाहनों के लिए बंद कर दिया गया था।
विज्ञापन

 
मौनी अमावस्या पर बुधवार से विंध्य धाम में भक्तों का रेला है। गंगा में स्नान के बाद मां विंध्यवासिनी के दर्शन-पूजन का सिलसिला आधी रात से शुरू हुआ, जो कि वृहस्पतिवार देर शाम तक जारी रहा। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने बताया कि 10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने मां विंध्यवासिनी के दर्शन किए। श्रीविंध्य पंडा समाज के अध्यक्ष पंकज द्विवेदी ने बताया कि चैत्र और वासंतिक नवरात्र में भी एक दिन में कभी इतनी संख्या में श्रद्धालु नहीं आए, ये नया रिकार्ड बना है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed