{"_id":"6707e1259d388c00280415ff","slug":"villages-of-varanasi-are-being-monitored-with-the-help-of-digital-technology-monitoring-is-being-done-from-rur-2024-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: डिजिटल तकनीक से वाराणसी के गांवों पर रखी जा रही नजर, रूरल कमांड सेंटर से की जा रही माॅनिटरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: डिजिटल तकनीक से वाराणसी के गांवों पर रखी जा रही नजर, रूरल कमांड सेंटर से की जा रही माॅनिटरिंग
Thu, 10 Oct 2024 07:44 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Thu, 10 Oct 2024 07:44 PM IST
सार
विकास भवन में खुले रूरल कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से गांवों की व्यवस्था पर नजर रखी जा रही है। मुख्य विकास अधिकारी की देखरेख में इस कमांड सेंटर का संचालन हो रहा है। इस सेंटर का मुख्य कार्य विभिन्न योजनाओं पर हर प्रकार से नजर रखना है। अनुश्रवण, सत्यापन का कार्य की माॅनिटरिंग की जाती है।
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरा।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
बदलते दौर में आजकल डिजिटल को माध्यम बनाकर व्यवस्था को संचालित किया जा रहा है। वाराणसी के गांवों में काम करने वाले कर्मचारियों की उपस्थिति की चेकिंग के लिए विकास भवन में रूरल कमांड सेंटर की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
इस कमांड सेंटर के माध्यम से ग्रामीण व्यवस्था पर नजर रखी जा रही है। सेंटर के माध्यम से लाभार्थियों का फीडबैक, उनके चयन आदि कार्य किए जा रहे हैं। बुलावा अभियान के ग्राफ को 49 से बढ़ाकर 79 प्रतिशत किया गया। इसी प्रकार निपुणता का प्रतिशत 66 से बढ़ाकर 82 प्रतिशत किया गया। 212 सूखे तालाबों को भरवाया गया। 173 में से 124 नलकूपों को क्रियाशील किया गया।
विज्ञापन
इसके अलावा 67 ड्रेन की सफाई कराई गई। 7205 शौचालयों का सत्यापन किया गया। गैरहाजिर 17 सचिवों और 21 सफाई कर्मचारियों पर कार्रवाई की गई। सोकपिट को 3166 से बढ़ाकर 17972 किया गया। यह सेंटर शिकायत प्रकोष्ठ के रूप में भी काम करता है।
विज्ञापन