फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Villagers atack on UP 100 police at ghazipur

गाजीपुर में छींटाकशी की सूचना पर पहुंची यूपी 100 पुलिस पर हमला

Sun, 24 Jun 2018 08:40 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Sun, 24 Jun 2018 08:40 PM IST
विज्ञापन
Villagers atack on UP 100 police  at ghazipur
गाजीपुर जिले के एक गांव में किशोरी पर छींटाकशी करने की शिकायत पर पहुंची यूपी 100 पुलिस पर हमला बोल दिया गया। ईंट-पत्थर के हमले में  वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। घटना शनिवार रात की है। मामले में पुलिस ने पांच नामजद और 50 अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


किशोरी शनिवार की रात करीब आठ बजे सामान खरीद कर लौट रही थी। इसी दौरान कुछ युवकों ने छींटाकशी की। बालिका ने घर वालों को इसकी जानकारी दी। फिर घर वालों ने यूपी 100 पुलिस को सूचना दी। थोड़ी देर बाद यूपी 100 पुलिस पहुंची और फिर आरोपी युवकों के घर गई।
विज्ञापन


इस पर युवकों के परिजनों और ग्रामीणों ने हमला बोलते हुए यूपी100 पुलिस के वाहन का शीशा तोड़ दिया। लोगों की संख्या अधिक देख पुलिस पीछे हट गई और हंगामा करने वालों का वीडियो बनाते हुए जानकारी कोतवाली को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस फोर्स पहुंची और समझा-बुझा कर लौट गई। कोतवाली पुलिस के अनुसार वीडियो के आधार पर हंगामा करने वालों की पहचान की जा रही है। सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, सरकारी कार्य में बाधा डालने में पांच नामजद और 50 अज्ञात पर केस दर्ज किया गया है।


उधर, पीड़ित परिवार का आरोप है कि युवक बार-बार बालिका को परेशान करते हैं। इसकी जानकारी कई बार पुलिस को दी गई है, लेकिन पुलिस ने सुलह-समझौता करा दिया था।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed